फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) मछली का शिकार करने के दौरान वृद्ध रमेश सिंह सेंगर की जान चली गई। कमालगंज थाने के ग्राम कैटाह निवासी 65 वर्षीय रमेश आज सुबह 9 बजे घर से खुदागंज काली नदी में मछली पकड़ने गए थे। बताया गया कि रमेश मछली पकड़ते समय गहराई में चले जाने से पानी में डूब गए।
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी रमेश के परिजनों को दी। परिजनों की सूचना पर थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने गोताखोरों को रमेश की तलाश में लगाया। गोताखोरों ने कई घंटे प्रयास करने के बाद रमेश को नदी से बाहर निकाल लिया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।












