फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) बिषाक्त भोजन खाने से कोतवाली कायमगंज के ग्राम लखनपुर निवासी राम सिंह जाटव की 10 वर्षीय की पुत्री सुनीता की मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया। सुनीता गांव के ही उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कक्षा चार में पढ़ती थी। सुनीता के साथ उसका 11 वर्षीय भाई अंशुल 14 वर्षीय बहन रीता एवं 8 वर्षीय भाई गुलशन पढ़ते हैं। सुनीता की आज सुबह घर पर मौत हो गई।
तब मां बाप ने बीमार अंशुल रीता एवं गुलशन को सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर एसडीम रविंद्र सिंह तहसीलदार विक्रम सिंह कस्बा चौकी इंचार्ज नागेंद्र सिंह सिपाही विजय कुमार ने अस्पताल जाकर मामले की जांच पड़ताल की। मां मोनिका देवी ने मीडिया को बताया कि स्कूल में कल तहरी खिलाई गई थी बच्चें बची हुई तहरी लेकर घर आए थे।
शाम को बच्चों को उल्टी हुई घर पर ही उनका प्राथमिक उपचार किया गया। तहसीलदार विक्रम सिंह ने मोनिका पर घरेलू खाना खाकर बीमार होने का आरोप लगाया और कहा कि इसी लिए तुम्हारी भी तबीयत खराब है। मोनिका ने बताया कि मेरी तबीयत नहीं खराब है मैंने शाम को घर पर खाना नहीं बनाया था। बाद में फुसलाकर पूछे जाने पर रीता ने मीडिया को बताया कि हम लोग कल स्कूल पढ़ने नहीं गए थे दीदी सुनीता अकेली स्कूल गई थी।
शाम को मां ने नमक के पराठे व सोयाबीन की सब्जी बनाई थी जिसको हम लोगों ने खाया था। बताया जाता है कि गांव के पूर्व प्रधान ओमवीर के कहने पर मोनिका देवी ने गलत जानकारी देकर प्रशासन को गुमराह कर दिया।