फर्रुखाबाद।(एफबीडी न्यूज़) तथागत नागरिक सामाजिक संगठन की बैठक में समाज के लोगों से अधिक से अधिक प्रधान व जिला पंचायत सदस्यों को चुनाव जिताने की अपील की गई।
तथागत संभ्रांत नागरिक सामाजिक संगठन की बैठक आज दोपहर थाना कमालगंज के ग्राम महावीर नगला में अमानाबाद के पूर्व प्रधान एवं भाजपा नेता कुलदीप कुशवाहा की अध्यक्षता में शुरु हुई। जिला अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य ने सभी लोगों का आपस में परिचय कराया।

उन्होंने बताया कि अगले वर्ष तक फोन डायरेक्टरी तैयार करने की योजना है। ग्रामीणों के सहयोग से ब्लॉक कमालगंज की 119 ग्राम पंचायतों में शाक्य कुशवाहा मौर्य सैनी समाज की ग्राम पंचायतों की खोज की गई। 50 गांवों में शाक्य कुशवाहा की मौजूदगी पाई गई। अनेकों गांव ग्राम पंचायत के 10-10 व्यक्तियों के नाम व उनके फोन नंबर नोट किए गए। इस दौरान अनेकों लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
कुलदीप कुशवाहा ने अध्यक्षीय संबोधन में इस बात पर नाराजगी जाहिर की कि 300 लोगों के गांव से बैठक में 50 लोग तक उपस्थित नहीं हुए। जबकि पड़ोसी गांव के बहुत से लोग मौजूद हैं। उन्होंने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे समाज की काफी संख्या है लेकिन उचित सम्मान नहीं मिल पा रहा है जबकि ढाई हजार फुट हमारे समाज के सामने दुनिया नतमस्तक थी। देश के प्रधानमंत्री भी विदेश में जाकर बुद्ध का गुणगान करते हैं अभी भी समाज के लोग अपने वंशज बुद्ध को नहीं जानते हैं ऐसे सोये समाज को जगाना जरूरी है।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुलदीप कुशवाहा ने लड़ाई में सहयोग करने के लिए समाज के संगठन को मजबूत करने की अपील करते हुए लोगों से अधिक से अधिक प्रधान व जिला पंचायत सदस्यों को चुनाव जितने को कहा। उन्होंने सुझाव दिया कि एक सीट पर यदि समाज के ही दो लोग चुनाव लड़ने पर अड जाएं तो जिताऊ प्रत्याशी को वोट देकर जितना चाहिए। शिक्षक अनुराग कुशवाहा ने गांव स्तर पर समाज की बैठकों को जरूरी बताते हुए कहां कहा कि समाज में बिखराव है बुद्ध के विचार अपने से शांति व ज्ञान का रास्ता मिलेगा।
धर्मेंद्र कुशवाहा ने उम्मीद जाहिर की कि आपसी भाईचारे से समाज में एकता बनी रहेगी उन्होंने कहा कि यदि लोग शिक्षा ग्रहण नहीं करेंगे तो उन्हें दूसरों की गुलामी करनी पड़ेगी। संगठन के जिला उपाध्यक्ष शिक्षक विमल कुशवाहा ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के लोग अपने ही लोगों की बुराई करते हैं।
बैठक में संगठन के कोषाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य, मीडिया प्रभारी आनंद भान शाक्य, तहसील अध्यक्ष रघुवीर सिंह शाक्य, दिनेश चंद्र शाक्य, विनोद कुमार शाक्य, बबलू शाक्य, प्रमोद शाक्य, पुष्पेंद्र शाक्य, रामानंद शाक्य, विनोद कुमार शाक्य, महेश चंद्र शाक्य, महेंद्र सिंह शाक्य, सदन सिंह शाक्य, मनोज कुमार शाक्य, अमर सिंह शाक्य जिला उपाध्यक्ष महावीर सिंह शाक्य, शिक्षक गौरव शाक्य, कमलेश शाक्य भारत सिंह शाक्य आदि लोग मौजूद रहे। ब्लाक मोहम्मदाबाद के एआरपी बनाए जाने पर शिक्षक गौरव शाक्य को पूर्व प्रधान कुलदीप कुशवाहा ने पंचशील पट्टिका पहनाकर स्वागत किया।
छात्रों को सम्मानित किया 
तथागत सम्राट नागरिक संगठन की ओर से कक्षा 8 की छात्रा आरनवी शाक्य एवं कक्षा 4 की छात्रा सानवी शाक्य को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

सेंट एंथोनी में पढ़ने वाली आरनवी 87 प्रतिशत एवं सानवी ने 85% अंक हासिल किए हैं। ग्राम धन्सुआ निवासी शिक्षक विमलेश शाक्य एवं शिक्षिका श्रीमती किरन शाक्य की होनहार पुत्रियां हैं। संगठन ने दोनों छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।












