फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) संगठन की परीक्षा में जिले की भारतीय किसान यूनियन अब्बल नंबरों से पास हो गई है। 16 जून से तीन दिवसीय चिंतन शिविर हरिद्वार में पूरे प्रदेश में ग्राम अध्यक्ष सहित कार्यकारणी और समस्त ग्रामों में ट्रैक्टर प्रमुख तीन माह में बनाने के निर्देश दिए गए थे। जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने जिले के सभी ब्लाकों में 20% से अधिक लगभग 115 ग्रामों में अध्यक्ष नियुक्त किए। जोनल अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी एवं मंडल अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने संगठन के कार्यो की सराहना की।
इस अवसर पर जोनल अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी ने कहा कि आज जिला फर्रुखाबाद संगठन बहुत ही सही रास्ते पर चल रहा है जिलाध्यक्ष दिन रात किसानों के लिए काम कर रहे हैं जिले में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के परिवार में दिन प्रति दिन बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष अजय कटियार एक जुझारू के साथ साथ तेज तर्रार भी है इनके सानिध्य में जिला कानपुर मंडल में प्रथम स्थान पर रहेगा। मंडल अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने कहा कि आज की समीक्षा में जिले को 10 में से 10 नंबर दिए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि जनपद में आगामी कार्यक्रम जल्द ही होगा जिसमें कानपुर मंडल की पूरी भागीदारी रहेगी। जिले के किसानों की जमीन को लिंक हाइवे के नाम पर बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। अगर इसके लिए जनपद में बड़ा आंदोलन करना पड़ा तो कानपुर मंडल पूरा सहयोग करेगा। जिला अध्यक्ष अजय कटियार को खेत से लेकर कोर्ट तक की लड़ाई में महारथ हासिल है। जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि जिले की अभी तीन समस्याएं हल करना बहुत जरूरी है।
पहली समस्या ग्राम पंचायत बराकेशव की चकबंदी को पूर्णतया रुकवाना, दूसरी लिंक हाइवे में जिन किसानों की जमीन जा रही है उनको न्याय दिलाना व तीसरी गंगा के किनारे बहवलपुर से फर्रुखाबाद तक तटबंध बनवाना है। जिससे गंगा के किनारे बसे गांव के किसानों को बाढ़ से निजात दिलाना बहुत जरूरी है इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य,शमीम सिद्दीकी, कानपुर मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जोशी, कन्नौज जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने अपने विचार रखे।
इस अवसर पर कृष्ण गोपाल मिश्रा ब्रजेश गंगवार, संजीव सिंह सोमवंशी,गोपी शाक्य,अभय यादव, मुकेश शर्मा,बिजनेस यादव,पुजारी कटियार,गुड्डू यादव,राजेश गंगवार,विमलेश शाक्य,कश्मीर सिंह गंगवार,सोनू सोमवंशी,बड़े यादव, पवन जोशी,टिंकू यादव,सतीश कठेरिया,बबलू खटीक, शिवराम शाक्य,प्रदीप यादव, सहित हजारों की संख्या में किसान उपस्थित रहे |