फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) संकिसा स्थित धम्मालोको बुद्ध विहार में 3 अगस्त रविवार को भोजन दान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। धम्मालोको बुद्ध विहार सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष कर्मवीर शाक्य ने यह जानकारी देते हुए बताया की सीनियर ट्रस्टी एवं जनपद मैनपुरी गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज के संस्थापक व पूर्व प्रधानाचार्य सरदार सिंह शाक्य 3 जुलाई को बुद्ध विहार में दोपहर 11 बजे भिक्षुगणों एवं बुद्ध अनुयायियों को भोजन दान करेंगे।
कर्मवीर शाक्य ने बताया की 85 वर्षीय पूर्व प्रधानाचार्य सरदार सिंह शाक्य हमारे पुराने मित्र हैं। जो पड़ोसी जिला मैनपुरी में रहने के बावजूद धम्मालोंको बुद्ध विहार का सहयोग करने में पीछे नहीं हैं।