फर्रुखाबाद।(एफबीडी न्यूज़) भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों के नेतृत्व में जिले में जोरदार ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिससे ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा की धूम मच गई।
आज ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा बाहिदपुर से दोपहर 12 बजे से रवाना हुई। जो देढ़ बजे सातनपुर मंडी पहुंची।
ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा के रूट
प्रथम जत्था मोहम्दाबाद ब्लॉक अध्यक्ष राजीव उर्फ बड़े जिला सचिव संजय यादव के नेतृत्व में मोहम्मदाबाद होते हुए नाला बघार के रास्ते सातनपुर मंडी में पहुंचा। दूसरा जत्था तहसील अध्यक्ष अनीश सिंह सोनू सोमवंशी ब्लॉक अध्यक्ष अजीत कुमार उर्फ टिंकू यादव के नेतृत्व मे निबिया चौराहे से सातनपुर मंडी गया।
तीसरा जत्था प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य जी,कानपुर मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जोशी ब्लॉक अध्यक्ष अंकेश गंगवार के नेतृत्व में नवाबगंज से हथियापुर होते हुए सातनपुर मंडी पहुंचा। यात्रा के दौरान ट्रैक्टरों पर तिरंगा झंडा लगाए गए थे। सड़क पर एक साथ चार ट्रैक्टरों के चलने से अन्य वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आज मौसम ने भी किसानों के कार्यक्रम का साथ दिया,मौसम खुल रहा वर्षा नहीं हुई।
चौथा जत्था शमसाबाद ब्लॉक अध्यक्ष सतीश कठेरिया के नेतृत्व में रोशनाबाद से हजियापुर होते हुए सातनपुर मंडी गया। ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा के सातनपुर आलू मंडी पहुंचने के बाद संगठन के जिलाध्यक्ष अजय कटियार, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य, मंडल उपाध्यक्ष श्रीलक्ष्मी शंकर जोशी आदि आदि पदाधिकारियों ने किसानों को संबोधित किया।