फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) तथागत संभ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन की बैठक में समाज का अहित करने वाले सपा नेता डॉक्टर नवल किशोर शाक्य की निंदा की गई। महिला सभा की जिला मंत्री श्रीमती कमलेश शाक्य प्रधानाचार्य ने गुरुगांव देवी मंदिर के निकट शिव गीता हॉस्पिटल के प्रांगण में राष्ट्रगान का कार्यक्रम कराया। जबकि सेवानिवृत्त जिला अर्थ सांख्यिकी अधिकारी फकीरे लाल शाक्य ने ध्वजारोहण रोहण किया।
अस्पताल परिसर में संगठन की हुई मासिक बैठक में प्रधानाचार्य श्रीमती हिमलेश शाक्य संगठन से जोड़े जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह सेवा निवृत हो जाने के बाद संगठन को पूरा समय देगी। उन्होंने पट्टी प्रदुमन गांव में राम सिंह शाक्य के परिवार पर हुए हमले पर चर्चा करते हुए कहा कि अभी भी समाज सुरक्षा के मामले में पीछे है। इस मामले में डॉक्टर नवल किशोर शाक्य जो किया है उससे मैं असहमत हूं। मैंने डॉ नवल किशोर शाक्य का वीडियो देखा है कि डॉक्टर नवल किशोर कैसे व्यक्ति है वह समाज का अहित करने में लगे हैं मैं उनकी घोर निंदा करती करती हूं।
महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शकुंतला शाक्य ने महिलाओं का वंदन अभिनंदन करते हुए कहा कि संगठन के लोगों को पीड़ित परिवार की मदद कर देखभाल करनी चाहिए। पीड़ित परिवार के घर जाकर उनका हौसला बढ़ाना चाहिए। इससे पूर्व संगठन के मीडिया प्रभारी आनंद भान शाक्य ने पीड़ित परिवार की घटना की जानकारी देते हुए समाज के लोगों को बताया कि डॉक्टर नवल किशोर शाक्य ने मदद करने के लिए लोहिया अस्पताल में पीड़ित पिता को 20 हजार की चेक भेंट की। उनकी घायल बेटी को रेफर कराकर केएमजी लखनऊ ले गए। वहां से घायल किशोरी को अपने लक्ष्य हॉस्पिटल ले गए।
वहां इलाज के रुपए खर्च हो जाने पर पीड़ित राम सिंह को मजबूरन अपनी पत्नी के कुंडल 18 हजार रूपयों में बेचने पड़े। इलाज के दौरान ही डॉक्टर ने राम सिंह से कहा था कि तुम चेक जमा मत करना मुझे वापस कर देना। पुत्री को घर ले जाने के बाद राम सिंह ने डॉक्टर नवल के व्यवहार के बारे में मीडिया की जानकारी दी। तभी डॉक्टर नवल व जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र शाक्य ने मोबाइल फोन पर पीड़ित राम सिंह को धमकाते हुए गाली गलौज किया। मीडिया प्रभारी श्री शाक्य ने समाज के लोगों से पीड़ित परिवार की मदद करने को कहा।
जिला अध्यक्ष शिव कुमार शाक्य ने बताया कि वह पीड़ित परिवार की मदद करवाने के लिए दो बार विधायक सुशील शाक्य से मिल चुके हैं विधायक ने करवाई करवाने का आश्वासन दिया है। श्री शाक्य ने इस मामले में संगठन की ओर से कोई कदम उठाने के लिए साफ मना कर दिया। उन्होंने अपनी बात के समर्थन में संगठन के लोगों के हाथ भी उठवाये। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए पुस्तकालय प्रभारी सुरेंद्र सिंह शाक्य ने बताया कि फोन पर जानकारी मिल जाने के कारण दो-चार लोग ही पुस्तकें पढ़ने आते हैं।
कमलेश शाक्य ने किसान यूनियन के संगठन की प्रशंसा करते हुए कि मैंने अभी तक इतना शक्तिशाली संगठन नहीं देखा है इसीलिए मैंने हरा अंगौछा डाल लिया है। जिला उपाध्यक्ष गिरजा शंकर शाक्य ने कहा कि संगठन हर मोड़ पर खरा उतरा है संगठन ने पीड़ित परिवार को मदद के लिए 11 500 की आर्थिक सहायता दी है। उन्होंने कहा कि समाज पर अत्याचार होने पर संगठन कंधे से कंधे मिलाकर सहयोग करेगा। श्री शाक्य ने संगठन के लोगों से बैठक में समय से आने की अपील करते हुए कहा कि हम लोग किसी के मामले में अधिक से अधिक लोग जाएंगे तो अधिकारी को मजबूरन हमारी बात सुन्नी पड़ेगी।
महिला सभा की जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन शाक्य ने राष्ट्रीय झंडे का अपमान न करने की सलाह दी। अर्पित शाक्य ने प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री योगी व भाजपा सरकार की नीतियों की जबरदस्त आलोचना करते रहे तो संचालक शिव कुमार शाक्य ने उनको बोलने से रोक दिया। नगर पंचायत शमसाबाद के अध्यक्ष जितेंद्र शाक्य पत्रकार ने संगठन को राजनीति से न जोड़े जाने की सलाह देते हुए कहा की राजनीतिक लोगों से विवाद होता है। उन्होंने नवभारत सभा भवन में संगठन के संपन्न हुए भव्य समारोह की चर्चा करते हुए कहा कि चंद लोगों ने इस कार्यक्रम को खराब कर दिया था।
महासचिव रामवीर शाक्य ने देरी से आने के लिए क्षमा याचना करते हुए भ्रष्टाचार व अज्ञानता को समाप्त करने पर बल दिया। जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शाक्य एडवोकेट ने संबोधन के दौरान किसी पर व्यक्तिगत टिप्पणी न करने की सलाह देते हुए कहा कि शिक्षा पर अधिक ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम लोगों के पास न तो धन है और न ही जमीन है इस समस्या पर ध्यान देने की जरूरत है। संगठन के संरक्षक अवनीश शाक्य ने कहा कि यदि किसी को पर्सनल टिप्पणी करनी है तो वह अपनी बात सोशल मीडिया पर वायरल करें। संगठन सामाजिक मदद करेगा किसी की व्यक्तिगत लड़ाई नहीं लड़ेगा।
भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुलदीप कुशवाहा ने अफसोस जाहिर करते हुए कि मंच पर किसी महिला को सम्मान नहीं मिला, महिलाओं का उत्साह वर्धन करना चाहिए। उन्होंने समाज की संख्या के मुकाबले राजनीति में भागीदारी न होने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए राजनीति में सक्रियता जरूरी है। पूर्व बैंक प्रबंधक सुरेश चंद शाक्य ने कहा कि देश के 78 सालों से स्वतंत्र होने के बावजूद समाज वहां तक नहीं पहुंच सका जहां होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि बिना शिक्षा वाला व्यक्ति पशु समान है उन्होंने बच्चों को झूठा आश्वासन न देने की राय दी।
संगठन के ऑडिट और अंचल सिंह कुशवाहा ने कहा कि शिक्षा के कारण ही हमारा समाज आजादी से पहले ही गुलाम हो गया था। पढ़ने व बोलने पर पाबंदी थी। फकीरे लाल शाक्य ने संगठन व समाज को मजबूत करने के लिए पहले स्वयं का विकास करने का आवाहन किया। कार्यक्रम में जिला सचिव शेर सिंह शाहपुर प्रधान संजीव कुमार आज ने विचार व्यक्त किये। बैठक में घनश्याम शाक्य कोषाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य जिला सचिव संतोष कुमार शाक्य रामू शाक्य अखिल शाक्य हेमंत शाक्य।
चंद्रशेखर शाक्य श्रीमती सुषमा देवी नीलेश शाक्य
जवाहरलाल शाक्य जिला उपाध्यक्ष महावीर सिंह शाक्य महेश शाक्य अवधेश शाक्य डॉ धर्मवीर शाक्य विजय शाक्य आदि लोग मौजूद रहे। सुबह 10 बजे बुलाई गई बैठा के दोपहर एक बजे के बाद समाप्त हुई।