तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत

फर्रुखाबाद। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा से जगह-जगह स्वागत किया गया। यात्रा गुरुवर मंदिर से एक घंटा देरी से शुरू हो पाई, पक्का पुल चौक घुमना बाजार होते हुए लाल गेट पर पहुंची। वहां राष्ट्रगान के बाद यात्रा का स्वराज कुटीर के पास विश्राम हुआ। तिरंगा यात्रा में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज पांडे जिला अध्यक्ष गौरव कुमार यादव भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह राठौर व्यापारी नेता विशाल दुबे, नंदी सेवा के विक्रांत अवस्थी किसान यूनियन के लोग शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा की भीषण गर्मी तिरंगा यात्रा में भारत माता का रथ भी साथ चला। डीजे की ध्वनि में भारत माता के गीत युवाओं में जोश भर रहे थे। यात्रा की सफलता पर गदगद संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं यात्रा के व्यवस्थापक धीरज पांडे ने मौजूद लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा राष्ट्रहित में देश हित में हिंदू मुस्लिम सिख इसाई आपस में भाई-भाई इस यात्रा में यह साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में सभी वर्ग के लोग शामिल हुए। यात्रा में पुलिस की समुचित व्यवस्था थी शहर कोतवाल राजीव पांडे घुमना चौकी इंचार्ज अमित गुप्ता, रेलवे रोड चौकी इंचार्ज राहुल चौधरी फोर्स के साथ रहे।

(मुन्ना गुप्ता की रिपोर्ट)

error: Content is protected !!