जननी की जय गाथा

फर्रुखाबाद।(एफबीडी न्यूज़) साहस इंडिया ग्रुप द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मातृशक्ति को समर्पित सामूहिक राष्ट्रगान कार्यक्रम ‘जननी की जय गाथा’ आज प्रातः 8.30 बजे चौक पर किया गया। कार्यक्रम लखनऊ निवासिनी वर्षा वर्मा जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। वीना जालान, सिमरन सिंधी, सुबोध शुक्ला, ज्ञानेश अरोड़ा, आदित्य राठौर नंदू, सोमेश गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, केशव मिश्रा, ब्रह्माकुमारी शोभा आदि ने श्रीमती वर्षा वर्मा को स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

प्रीति तिवारी ने वंदे मातरम का गायन किया। कार्यक्रम के संयोजक अमन अवस्थी ने संस्था का परिचय प्रस्तुत किया। श्वेता दुबे, राणा हिजाब, आदृजा जौहरी ने स्वतंत्रता दिवस पर एवं नारी शक्ति पर अपने विचार रखें नवीन मिश्रा नब्बू, अन्नू दुबे ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। संस्था अध्यक्ष सुबोध शुक्ल ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के अंत में झंडारोहण कर सभी ने सामूहिक राष्ट्रगान गया एवं एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभा किया। कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा सक्सेना व सुरेन्द्र पाण्डेय ने किया।

error: Content is protected !!