फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) व्यापारी नेत्री श्रीमती सोनी शुक्ला अब किसानों की भी लड़ाई लड़ेंगी। भारतीय किसान यूनियन (अखंड प्रदेश) के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोमवंशी ने श्रीमती सोनी शुक्ला को महिला मोर्चा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। श्री सोमवंशी ने काली देवी आईटीआई निवासी केशव कुमार वर्मा को प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्त किया है।
प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोमवंशी ने आज श्रीमती सोनी शुक्ला एवं केशव कुमार वर्मा को मनोनयन पत्र भेंट किए हैं। पदाधिकारियों को संगठन में शीघ्र ही सक्रिय सक्रिय होने का निर्देश दिया गया है।
मालूम हो कि श्रीमती सोनी शुक्ला उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष है। नगर उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक आनंद प्रकाश उर्फ मुन्ना गुप्ता ने श्रीमती सोनी शुक्ला को किसान यूनियन में शामिल होने की बधाई दी है।