फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए थाना अध्यक्षों एवं चौकी इंचार्जों की तैनाती की है। पुलिस लाइन से उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह की मऊदरवाजा थानाध्यक्ष पद पर तैनाती की गई है। जबकि पुलिस लाइन से
उप निरीक्षक कपिल कुमार को कंपिल थानाध्यक्ष बनाया गया।
पुलिस लाइन से उप निरीक्षक संदीप कुमार गौतम की थाना कमालगंज में वरिष्ठ उप निरीक्षक पद पर तैनाती की गई। पुलिस लाइन उप निरीक्षक सन्त कुमार को सर्विलांस सेल का प्रभारी बनाया गया।
पुलिस लाइन से उप निरीक्षक अरविन्द यादव की रायपुर चौकी इंचार्ज पद पर नियुक्ति की गई। पुलिस लाइन से उप निरीक्षक दर्शन सिंह का तबादला सेंट्रल जेल चौकी प्रभारी पद पर किया गया। पुलिस लाइन से उप निरीक्षक श्री नितिन कुमार को सरह चौकी इंचार्ज पद पर भेजा गया।