जयंती पर अवंतीबाई लोधी के गुणगान

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) आज अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध महासभा के तत्वावधान में नवभारत सभा भवन में आयोजित वीरांगना अवंतीबाई लोधी की 194 वीं जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा ने कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। ऐसे में सभी लोगों को धर्म सम्प्रदाय को छोड़कर दूसरे बलिदानियों की तरह ही उनकी भी जयंती मनाई जानी चाहिए।

उन्होंने समाज के लोगों से डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर्व की तरह मनाने के लिए संकल्पित किया। श्री वर्मा ने बताया कि मोदी ने कहा कि आप अपनी ऊर्जा लकीर को छोटी करने में न लगाकर लकीर को बड़ी करने में लगाओ। आप लोग सोच को बदलो सितारे बदल जायेंगे नज़र को बदलो नज़ारे बदल जायेंगे। उन्होंने वीरांगना अवंतीबाई लोधी , गुलाब सिंह लोधी की शौर्य पराक्रम और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आप नशामुक्ति अभियान चलाकर अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं, तभी विकास सम्भव है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष लोधी महासभा व सदर एटा विधायक विपिन वर्मा डेविड ने कहा कि भारत भूमि की आजादी में लोधी समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने बंथलशाहपुर में लोधी समाज के सगे भाइयों की हत्या पर चर्चा व्यक्त करते हुए कहा कि उस मामले में बहुत चूक हुई है। आगे सर्तक रहना ताकि ऐसी घटनाओं पर सटीक कार्यवाही हो सके। शाहजहांपुर महापौर अर्चना वर्मा ने कहा रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान को इतिहास को छुपाया गया है। विधायक विधूना रेखा वर्मा ने कहा नारी सशक्तिकरण पर महिलाओं को अवंतीबाई लोधी की तरह सशक्त साहसी बनने को प्रेरित किया।

प्रदेश अध्यक्ष उत्तम चंद राकेश लोधी ने कहा कि जनपद फर्रुखाबाद से एक लोधी विधायक होना चाहिए। पूर्व सांसद प्रो रामबक्स सिंह वर्मा ने सर्व समाज को साथ लेकर व समाज समाज की एकजुटता पर बल दिया।

पूर्व सभासद श्याम सुंदर उर्फ लल्ला वर्मा की टीम ने मुख्य अतिथि का फूल मालाओं से स्वागत किया। लल्ला वर्मा मुख्य अतिथि को जनपद की सीमा से रिसीव कर लाए थे। समारोह में प्रदेश प्रभारी हरिपाल सिंह लोधी, महिला मोर्चा क्रांति लोधी, जितेन्द्र लोधी, राकेश लोधी, जिलाध्यक्ष महेशचंद्र राजपूत।

रामलड़ैते राजपूत, डा धर्मेन्द्र राजपूत, पुष्पेंद्र राजपूत, पंकज राजपूत एडवोकेट, अजय सिंह फौजी, प्रेमपाल सिंह एडवोकेट, अरविन्द राजपूत, रामसेवक राजपूत आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। प्रदेश महामंत्री परशुराम वर्मा को आज प्रदेश कार्यकारिणी का अध्यक्ष बनाया गया। करीब 250 मेधावी विद्यार्थियों को मेडल प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया। अध्यक्षता रामगोपाल वर्मा व संचालन मातादीन लोधी ने किया। मुख्य अतिथि श्री वर्मा कार्यक्रम में 4 घंटे विलंब से 2 बजे पहुंचे।

error: Content is protected !!