PET परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेन: समय भी बदला

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) इज्जत नगर मंडल के परिचालन प्रबंधक ने PET परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने एवं अन्य ट्रेनों का समय परिवर्तन करने का आदेश जारी कर दिया है।
रेलवे की अधिसूचना के मुताबिक गाड़ी संख्या 54156 फर्रुखाबाद- कानपुर सेंट्रल जेसीओ दिनांक 06. 09.2025 एवं 07.09.2025 को फर्रुखाबाद से 3 घंटा रि- शिड्यूल्ड किया जाएगा। गाड़ी संख्या 55346 कासगंज- लखनऊ जेसीओ दिनांक 06. 09 2025 एवं 07.09.2025 को कासगंज से 30 मिनट रि-शिड्यूल (फर्रुखाबाद से प्रस्थान 17.55 बजे) किया जाएगा।

गाड़ी संख्या 050 29/ 05030 (एफजीआर- एम आरटी- एफजीआर) टीओडी स्पेशल का संचालन दिनांक 06.09.2025 एवं 07.09.2025 को निम्न ठहराव तथा समयानुसार किया जाएगा। 050 29 ट्रेन 12.50 बजे फतेहगढ़ से रवाना होकर 13.10 बजे फर्रुखाबाद पहुंचेगी। जो 13.15 फर्रुखाबाद से रवाना होकर 13.40 बजे कायमगंज पहुंचेगी। जो कायमगंज से 13.42 पर रवाना होकर 14.40 बजे गंजडुंडवारा पहुंचेगी।

जो 14.42 बजे गंजडुंडवारा से चालू होकर 15.45 बजे कासगंज पहुंचेगी। जो 15.55 बजे कासगंज से चालू होकर 16.21 बजे सिकंदराराव पहुंचेगी। जो 16.23 बजे सिकंदराराव से चालू होकर 16.51 बजे हाथरस सिटी पहुंचेगी। जो 16.53 बजे हाथरस सिटी से रवाना होकर 17.55 बजे मथुरा छावनी पहुंचेगी।

मथुरा छावनी से फतेहगढ़

05030 नम्बर की ट्रेन 18.45 बजे मथुरा छावनी से रवाना होकर 19.19 बजे हाथरस सिटी पहुंचेगी. जो 19.21 बजे हाथरस सिटी से रवाना होकर 19.40 बजे सिकंदाराव पहुंचेगी। जो 1948 बजे सिकंदराराव से रवाना होकर 20.15 बजे कासगंज पहुंचेगी। जो 20. 25 बजे कासगंज से रवाना होकर 20-56 बजे गंजडुडवारा पहुंचेगी। जो 20.58 बजे गंजडुंडवारा से रवाना होकर 21.48 बजे कायमगंज पहुंचेगी।

जो 21.50 बजे कायमगंज से रवाना होकर 22.35 बजे फर्रुखाबाद पहुंचेगी। जो 22.40 बजे फर्रुखाबाद से रवाना होकर 23:00 बजे फतेहगढ़ स्टेशन पहुंचेगी। मालूम हो कि रेलवे ने यह सुविधा PET 2025 की लिखित परीक्षा दिनांक 6.9.2025 दिन (शनिवार) एवं 7.9.2025 (रविवार) के अभ्यर्थियों के लिए की है।

error: Content is protected !!