फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) जहानगंज थाना पुलिस ने पेट्रोल डालकर आग लगने वाली श्रीमती निशा के मामले में उसके प्रेमी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। निशा थाना जहानगंज के ग्राम झुझकी निवासी बलराम की पुत्री थी। बलराम ने बेटी निशा को पेट्रोल डालकर जलाए जाने के मामले में दीपक सहित पांच लोगों के विरोध झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
जहानगंज थाना पुलिस ने कछियन नगला ग्राम जैतपुर निवासी दीपक पुत्र मुन्ना को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन में मीडिया के सामने पेश किया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय कुमार ने मीडिया को बताया कि पूछताछ के दौरान दीपक ने पुलिस को बताया कि मृतका से लगभग 04 वर्ष पूर्व फेसबुक से बात हुई थी। फेसबुक से बात के दौरान यह मालूम हुआ कि उसका भी मायका मेरे घर से लगभग 5 कि0मी0 की दूरी पर है। जिसके बाद से मेरी बात मोबाइल व व्हाटसअप काल पर होने लगी।
मैंने उसे नेकपुर चौरासी में 2025 में किराये का मकान दिलाया था। हम लोगो की कई बार मुलाकात हुई। जाँच में यह तथ्य सामने आये कि अभियुक्त मृतका पर साथ में रहने का दबाब बना रहा था जिसके लिए महिला तैयार नहीं थी। दिनांक 6 सितंबर को समय लगभग 11 बजे अभियुक्त ने महिला पर साथ में रहने का दवाब बनाया। महिला घर पर मिलने आई और साथ में रहने से मना किया। परन्तु अभियुक्त फिर भी साथ में रहने का दवाब बनाता रहा।
इस बात से क्षुब्ध होकर महिला ने अभियुक्त के गाँव से 800 मीटर दूर खेत में जाकर स्वयं पर पैट्रोल छिड़कर आग लगा ली। अभियुक्त द्वारा अपने कपड़े महिला को पहनाए गए। वे कपड़े पहनकर महिला स्वयं स्कूटी चलाकर अस्पताल चली गयी। अभियुक्त ने अपने चाचा के लडके से अपने कपड़े मंगवाए और वहाँ से चला गया। अभियुक्त दीपक उपरोक्त मृतका को अपने साथ में रहने के लिए दबाव बनाता था। जबकि मृतका अपने पति व बच्चों को छोड़ना नहीं चाहती थी इसी दबाव के चलते मृतका द्वारा पैट्रोल डालकर आत्महत्या की गई।