लेखपाल ने खेत गायब कराया: एसडीएम से शिकायत

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) लेखपाल सौरभ पांडे ने साजिश के तहत बाहर नौकरी करने वाले बालों का खेत गायब करवा दिया। कोतवाली फतेहगढ़ रखा स्कूल के सामने रहने वाले आशीष कुमार दीक्षित व विजय कुमार दीक्षित ने आज तहसील दिवस में एसडीएम से शिकायत की है। अधिकारी को अवगत कराया कि मैं आशीष कुमार दीक्षित प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर कानून-गो यान कन्नौज में सेवारत हैं।

विजय कुमार दीक्षित सेवानिवृत्ति शिक्षक सरस्वती विद्या मंदिर सेनापति फर्रुखाबाद हैं। प्रार्थीगण तहसील सदर के मौजा सिरौली तृतीया के गाटा संख्या 4940 के रकवा 0.1660 हे० के संक्रमणीय भूमिधर हैं। प्रार्थीगण शिक्षण जगत से जुड़े हैं व सामाजिक कार्यकर्ता है इस कारण अधिकांशतः बाहर रहते हैं। विगत वर्षों में प्रार्थी की उपरोक्त भूमि राजस्व कर्मचारियों की मिलीभगत से पड़ोसी लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। प्रार्थी के सह खाता धारकों के कम रकवा पूर्ण करने के नाम पर राजस्व कर्मचारियों ने प्रार्थीगण का पूरा रकवा चोरी करा दिया गया है।

जब प्रार्थी को इसकी जानकारी ही तो राजस्व कर्मचारियों की सह पर पड़ोसी काश्तकार आमादा झगड़ा फसाद हो गये। इसकी शिकायत प्रार्थी ने लेखपाल से की तो लेखपाल ने कहा कि वह पैमाएश का आदेश उपजिलाधिकारी से करा दें तो वह रकवा निकाल कर कब्जा दखल करा देंगे। प्रार्थी ने 12-04-24 को उप जिलाधिकारी सदर को प्रार्थना पत्र दिया जिस पर एसडीएम द्वारा नायब तहसीलदार व लेखपाल को जांच कर समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया।

जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब पुनः अपने वकील के सहयोग से रकवा पूरा कर कब्जा दाखिल करने का प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर 12-12-24 को लेखपाल सौरभ पाण्डेय ने आख्या दी कि गाटा संख्या 4990 मौजा सिरौली तृतीय के राजस्व अभिलेखों में विजय कुमार दीक्षित व आशीष कुमार दीक्षित संक्रमणीय भूमिधर हैं। गाटा संख्या 4990 मिल जुमला गाटा है जिसका भूचित्र में भौतिक सत्यापन नहीं है, इस कारण पैमाइएश करना संभव नहीं है। अतः उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा 30 (2) मे जिलाधिकारी न्यायालय में वाद दायर कर आनुतोष प्राप्त करें।
जिस पर प्रार्थी ने श्रीमान जिलाधिकारी न्यायालय में धारा 30(2) उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 में वाद योजित किया। जिस पर लेखपाल सौरभ पांडे ने आख्या दी है कि राजस्व ग्राम सिरौली तृतीय की गाटा संख्या 4940 मि० रकवा 0.1660 हे० में राजस्व अभिलेखौ से आशीष कुमार व विजय कुमार पुत्रगण राम रक्षपाल दीक्षित बतौर संक्रमणीय भूमि दर्ज है गाटा संख्या 4940 में मिलजुमला संख्या है। गाटे की पैमाइश पर ज्ञात हुआ कि अन्य खातेदार अपने हिस्से के रकवे पर काबिज है।

प्रार्थी को दिए जाने हेतु रकवा शेष नहीं है तब भूचित्र पर गाटे की आकृति मापने पर पता चला कि गाटे की आकृति छोटी बनी हुई है जिसके कारण प्रार्थी को कब्जा दखल दिए जाने हेतु रकवा शेष नहीं है। अब लेखपाल सौरभ पांडे ने पुनः उत्तर प्रदेश राज्य संहिता की धारा 38(2) में के अंतर्गत जिलाधिकारी न्यायालय में नक्सा दुरस्ती का वाद दायर करने की आख्या व सलाह दी है। शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया कि खेत चोरी कर दूसरे किसानों का रकवा पूरा कर कब्जा दखल दिलाने के लेखपाल सौरभ पांडे पूरी तरह से दोषी हैं।

हम लोग करीब 2 वर्ष अपने खेत को बरामद व कब्जा दखल हेतु भटक रहे है और रुपए खर्च कर रह है। जबकि मिलजुमला रकवा में सभी का रकवा कम होना चाहिए जबकि प्रार्थी का रकबा गायब कर अन्य सभी को लेखपाल पूरा रकवा दे रहे है। एफडीएम ने शिकायत पत्र पर कार्रवाई करने का आदेश किया है पीड़ितों की पैरोकारी करने वाले अधिवक्ता अशोक कटियार साथ गए थे।

error: Content is protected !!