शातिर अमजद मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) जहानगंज का थाना पुलिस ने बीती रात काली नदी के निकट मुठभेड़ में गोली से घायल शातिर अपराधी अमजद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बीती रात करीब 2 बजे थाना जहानगंज पुलिस द्वारा काली नदी के पास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान बाइक सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया किन्तु वह रुका। वह पुलिस पार्टी पर अचानक मोटर साइकिल मोड़कर फायर करने लगा। पुलिस पार्टी द्वारा अपने बचाव पक्ष में आत्म सुरक्षार्थ हेतु फायर किये गये।

जिसमें उस व्यक्ति के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल व्यक्ति का नाम अमजद खान उर्फ अजमत पुत्र जोहरी खान निवासी उस्मानपुर थाना विशुनगढ़ जनपद कन्नौज है। जिसे तत्काल उपचार हेतु सरकारी वाहन से सीएचसी कमालगंज भेजा गया। पुलिस को हमलावर के कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर व 1 कारतूस 315 बोर व 2 खोखा कारतूस 315 बोर मिला। मौके पर मोटरसाइकिल हीरो सुपर स्पलेंडर स्लेटी रंग की पड़ी थी। जिसको पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया
कि उक्त अपराधी पर चोरी, लूट,डकैती के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है।

अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय कुमार ने मीडिया को बताया कि एसपी के निर्देश पर चलाए गए चेकिंग अभियान में बीती रात जहानगंज थाना पुलिस को काफी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में घायल अंतर्जनपदीय शातिर अपराधी अमजद को गिरफ्तार किया है। उसके पास बरामद मोटरसाइकिल चोरी की है।

error: Content is protected !!