फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) संकिसा राजघाट स्थित में YBS सेंटर में बौद्ध महोत्सव के अवसर पर 4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। YBS सेंटर के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चन्द बौद्ध यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी संकिसा महोत्सव का आयोजन 4 से 7 अक्टूबर तक होना तय किया गया है। कार्यक्रम विभिन्न देश एवं संस्थाओं के विद्वानों द्वारा संपन्न किए जाएंगे। स्मरण हो कि संकिसा एक महा बौद्ध तीर्थ स्थल है।
संकिसा को अभिधम्म भूमि के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि भगवान बुद्ध ने पृथ्वी पर सबसे पहली बार संकिसा में सारिपुत्र एवं मोदग्लिान के साथ वर्षावास कर रहे 500 अरहत भिक्षुओं को ज्ञान दिया था। तत्कालीन संकिसा नगर के महाराजा दीर्घशक शाक्य ने बुद्ध एवं भिक्षु संघ के स्वागत में पूरी तरह से तन और मन को लगाकर श्रद्धा अर्पित की थी। राजा ने भिक्षुओं के निवास के लिए विभिन्न तरह के आवास एवं विहारों का निर्माण कराया था। बुद्ध के 230 वर्ष बाद देवानाम प्रिय सम्राट अशोक ने धम्म यात्रा के दौरान संकिसा का भ्रमण किया और यहां अचल चैत्य एवं बुद्ध की मां की याद में गज स्तंभ की स्थापना कराई थी।
जो आज भी टूटी अवस्था में यहां के इतिहास की गवाही देता है। संकिसा पवित्र ऐतिहासिक नगरी होने के कारण चीनी यात्रियों ने भी यहां भ्रमण किया। अंग्रेजी शासन काल में सर अलेक्जेंडर कन्निघम ने यहां खुदाई कर करके टूटे पड़े स्तंभ को संरक्षित किया। तुसित देवलोक से बुद्ध यहां आए थे इसीलिए पूरी दुनिया से आए लोगो ने प्रवारणा दिवस के अवसर पर अभिधम्म दिवस के रूप में आयोजन करते चले आ रहे हैं। आप लोगों से निवेदन है इस अवसर पर आने वाले विशिष्ट विद्वानों के द्वारा बुद्ध की वाणी को सुन और समझ कर अपने जीवन में लाभ उठाने की कृपा करें।
उन्होंने अनुरोध किया है कि कार्यक्रम में सफेद वस्त्र पहनकर आने की कोशिश करें।
कार्यक्रम
4 अक्टूबर 2025
बाल महोत्सव एवं प्रतियोगिता
5 अक्टूबर 2025
पाली एवं बौद्ध दर्शन पर संवाद,विराट सम्यक कवि सम्मेलन
6 अक्टूबर 2025
पाली एवं बौद्ध दर्शन पर संवाद /अभिधम्म यात्रा/महा परित्राण पाठ
7 अक्टूबर 2025
अभिधम्म देशना, कठिन चीवरदान