फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) तहसील फर्रुखाबाद के निकट ग्राम नगला भोपत खारबंदी नगला बजीर में 7 नवंबर से बुद्ध कथा का आयोजन किया गया है। सात द्विवसीय बुद्ध कथा का शुभारंभ शुक्रवार को सुबह प्रातः 11 बजे से होगा। जो शाम 4 बजे बजे तक चलेगी। पुनः रात 7 बजे से 11 बजे तक बुद्ध कथा चलेगी। बुद्ध कथा का समापन 13 नवंबर को होगा, 14 नवंबर को भोजन दान का कार्यक्रम है। उपेंद्र शाक्य बौद्ध कथा वाचक एवं आरती शाक्य बौद्ध कथा वाचिका है। सात द्विवसीय बुद्ध कथा समारोह का आयोजन ग्राम प्रधान श्याम शाक्य गांव वालों एवं क्षेत्र वासियों के सहयोग से किया है।

रामू शाक्य एवं अनूप शाक्य कथा समारोह के प्रमुख सहयोगी है। प्रधान श्याम शाक्य अपने पिता स्वर्गीय बनवारी लाल शाक्य की स्मृति में बुद्ध कथा समारोह की शुरुआत की है। बुद्ध एवं अंबेडकर अनुयायियों से बुद्ध कथा का लाभ उठाने का आवाहन किया गया है।

