फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) आज थाना कादरी के ग्राम अमेठी जदीद में में मंदिर से करीब 50 मीटर दूरी पर गोवंश का कटा सिर मिलने से सनसनी फैल गई। जांच पड़ताल करने पर अनुमान लगाया गया एक माह के गोवंश का सिर है। सूचना मिलने पर बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के अनेकों कार्यकर्ता वहां पहुंचे। विभाग संयोजक अभिषेक, जिला मंत्री अखिलेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष मुकेश बाथम, जिला सहसंयोजक रोहन मिश्रा, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र।
नगर मंत्री सिद्धांत, नगर सह संयोजक चंदन, नगर संयोजक आर्यन मिश्रा, सह संयोजक आर्यन वर्मा, जिला बलोउपासना प्रमुख अनुज, गौ रक्षक सचिन शर्मा, कार्तिक सक्सेना, प्रखंड संयोजक अभय शुक्ला आदि कार्यकर्ताओं ने घटना पर नाराजगी जताते हुए रोज व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं की सूचना पर कादरीगेट थानाध्यक्ष ने मौके पर जाकर मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस गोवंश के सिर का पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष को चेतावनी दी गई कि रात्रि 8 बजे तक आरोपी को गिरफ्तार करें।
छत पर काटते दिखा
ग्राम अमेठी जदीद के मकान की छत पर पशु को काटते देखा गया। गांव के ही गौरक्षक सचिन जोशी ने पशु को काटते समय का पुराना व 29 सेकंड का वीडियो वायरल किया है। जिसमें कोई व्यक्ति लाल रंग के कपड़े पहने छत पर धारदार हथियार से मांस को काटते देखा गया। बताया गया कि यह मकान गांव की मस्जिद के सामने का है इस मकान को डेढ़ 2 वर्ष पूर्व खटकपुरा के कुरैशी लोगों ने खरीदा है।
बताया गया कि ग्राम अमेठी जदीद में करीब 50% आबादी अल्पसंख्यक वर्ग की है। यहां के कई मकानों की छत पर ही पशु काटे जाते हैं। जिस स्थान पर गोवंश का कटा सिर मिला है वहां सुबह करीब 9 बजे तक सिर को नहीं देखा गया था। बढ़पुर पशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉ मनोज शर्मा ने गौवंश के कटे सिर का पोस्टमार्टम किया है। डॉक्टर शर्मा ने एफबीडी न्यूज़ को बताया कि गोवंश का सिर दो-तीन दिन पुराना प्रतीत हुआ है।

