फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) जिला प्रशासन के निर्देश पर जेसीबी ने आवास विकास कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने के दौरान कहर ढाया। नुकसान से गुस्साए लोगों ने धरना देकर नारेबाजी की। सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल, नगर पालिका ईओ विनोद कुमार, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में लोहिया मूर्ति के निकट अतिक्रमण अभियान की शुरुआत की गई। अतिक्रमण तोडने दे के लिए 2 जेसीबी को लगाया गया। तोड़े गए सामान को नगरपालिका ले जाने के लिए कई ट्रैक्टर व कर्मचारी लगाए गए। लोहिया अस्पताल रोड से डॉ आर सिंह तिराहे के बाद वन विभाग की ओर से आवास विकास तिराहे तक अभियान चलाया गया। 
अभियान को देखकर अतिक्रमण करने वालों में दहशत मच गई। उन्होंने आनन फानन में टीन शेड को हटाकर नुकसान होने से बचाया। नीलकंठ स्वीट हाउस के निकट अमन कनफेक्शनरी का काउंटर गिराये जाने के कारण हजारों रुपयों का नुकसान हो गया। डॉ टोपो आई अस्पताल व भार्गवा आई हॉस्पिटल के बाहर टीन शैड एवं लाइट लगे होडिंग तोड़े गये। नगर पालिका के ठेकेदार अरुन दुबे के द्वारा प्रचार के लिए लगवाए गए करीब एक दर्जन बड़े होडिंग को भी तोड़ा गया। होडिंग तोड़े जाने का अतुल जैन व सुबोध बाजपेई आदि ने विरोध किया उन लोगों की आवास विकास परिषद की सिक्योरिटी गार्ड से कहा सुनी हुई। 
गुस्साए अतुल जैन व उनके साथियों ने जमीन पर बैठकर धरना दिया और मुर्दाबाद के नारे लगाये। अतुल जैन ने बताया कि मेरे तथा सुबोध बाजपेई का आधा-आधा दर्जन बड़े होडिंग तोड़े गए हैं जिससे करीब 2 लाख का नुकसान हुआ है हम लोग नगरपालिका को प्रतिमाह विज्ञापन शुल्क की वसूली का नगर पालिका को ठेके का भुगतान करते हैं।

उन्होंने बताया कि घटना के समय नगर पालिका के कर अधीक्षक कमल किशोर भी मौजूद थे जिनसे शिकायत किए जाने के बावजूद भी तोड़फोड़ नहीं रोकी गई। भाजपा विधायक सुशील शाक्य के आवास के बाहर तोड़ फोड न किए जाने पर हैरानगी जाहिर की गई।

