फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) बिहार चुनाव में राजद की जबरदस्त जीत से जिले की भाजपाइयों में जबरदस्त खुशी का माहौल व्याप्त हो गया। भाजपा नेता दोपहर 2 बजे के बाद लाल गेट फब्बारा तिराहे पर एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने भाजपा का झंडा लहराया। मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी ने भारत माता की जय, भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए। श्री रस्तोगी ने खुशी के कारण आतिशबाजी चलाई भाजपा नेताओं ने जबरदस्त ख़ुशी मना कर मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी।
इस कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कटियार भाजपा जिला महामंत्री डीएस राठौर आलू विपणन संघ सभापति विमल कटियार पूर्व जिला महामंत्री संदीप शाक्य फर्रुखाबाद पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्वेता दुबे जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष शेर सिंह शाक्य पूर्व जिला महामंत्री प्रभात अवस्थी संजय सिंह फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रमिला राठौर अमन कटियार लव कनौजिया विश्राम सिंह यादव प्रमोद मिश्रा छोटू दुबे कुलदीप पाल संजीव गुप्ता अमित शुक्ला डॉ उदय प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
खुशी को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं की संख्या बहुत कम थी। सायं 4 बजे समाचार लिखे जाते समय एनडीए को 208 महागठबंधन को 29 एवं कांग्रेस को मात्र 2 सीटों की बढ़त जारी थी। सुबह से ही मतगणना के बाद एनडीए को की बढ़त बढ़ती रही। और महा गठबंधन काफी ऊपर तक जाकर निरंतर घटती रही। बिहार के चुनाव परिणाम का उत्तर प्रदेश में काफी बड़ा असर पड़ा है। भाजपाइयों में खुशी व्याप्त हो गई कि अब 2027 के चुनाव में भाजपा पुनः भारी बहुमत से चुनाव जीतेगी। जबकि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ को जबरदस्त धक्का लगा है कि अब 2027 के चुनाव में पार्टी का चुनाव जीतना बहुत मुश्किल है।







