फर्रुखाबाद।(एफबीडी न्यूज़) बेटी की विदा करते ही मां श्रीमती सुमन यादव की मौत हो जाने पर परिवार में मातम छा गया। नगर के मोहल्ला कटरा वू अली निवासी सूरज यादव की पुत्री दुर्गा का बीती रात बंधन वाटिका में ग्राम माधौपुर निवासी अरविंद यादव के पुत्र विजय के साथ बड़ी धूमधाम से विवाह संपन्न हुआ। श्रीमती सुमन यादव ने आज करीब 8.45 बजे अपने घर से पुत्री दुर्गा को विदा किया। बारातियों के चले जाने के बाद श्रीमती सुमन की हालत खराब हो गई उनको डॉक्टर मनोज मेहरोत्रा के यहां ले जाया गया।

हालत गंभीर होने के कारण सुमन को कानपुर ले जाने की तैयारी की जा रही थी तभी सुमन ने दम तोड़ दिया। सुमन के शव को घर ले जाया गया सूचना मिलने पर विजय पत्नी दुर्गा को लेकर तुरंत ही ससुराल पहुंचा। जिस घर में थोड़ी देर पहले ही खुशियां मनाई जा रही थी वहां चीख पुकार मच गई। विजय ने बताया कि घर जाने पर दुर्गा के कंगन खोले गए तभी पत्नी की मां के देहांत होने की सूचना मिली।
(मुन्ना गुप्ता की रिपोर्ट)

