हादसे में सपा नेता घायल: सैफई जाते दुर्घटना

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) मार्ग दुघर्टना में घायल सपा नेताओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सपा के पूर्व मंत्री एवं कायमगंज विधानसभा के प्रत्याशी रहे सर्वेश अंबेडकर व प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य विजय यादव का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में घायल दोनों नेताओं को तुरंत ही छिबरामऊ के चंद्रा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। दोनों सपा नेता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई की सगाई समारोह में शामिल होने के लिए सैफई जा रहे थे।

रास्ते में किशनी रोड पर हादसा हुआ। समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सर्वेश अंबेडकर के पैर में चोट आई है। हम सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दोनों नेता जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर हमारे बीच लौटे। सपा जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, सपा के प्रदेश सचिव डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव आदि नेता भी शादी समारोह में गए हैं।

अचानक नील गाय तेजी से दौड़ती हुई सड़क से गुजरी। जिसके टकरा जाने के कारण ही भयंकर दुर्घटना हुई है। हादसे में सर्वेस अंबेडकर के अलावा उनका बेटा अशोक अंबेडकर एवं ड्राइवर उमेश घायल हुआ है। रिश्तेदार ड्राइवर उमेश का चेहरा लहुलुहान हो गया जबकि अशोक अंबेडकर के हाथ में चोट लगी है।

हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त ग्रस्त हो गया, ग्रामीणों ने प्रयास करके घायलों को बाहर निकाला।


घटना की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने सगाई कार्यक्रम छोड़कर तत्काल छिबरामऊ स्थित चंद्रा हॉस्पिटल पहुंचकर सभी घायलों का हाल-चाल लिया।
इस दौरान जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव, फ्रंटल संगठन प्रभारी रामपाल सिंह यादव,राष्ट्रीय कार्यकारिणी छात्र सभा सदस्य अखिल कठेरिया, सभासद अमीरुद्दीन अंसारी मौजूद रहे।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि सर्वेश अंबेडकर तथा उनके ड्राइवर उमेश यादव की चोटें गंभीर हैं, जिन्हें बेहतर उपचार हेतु शीघ्र ही लखनऊ रेफर किया जा रहा है। जहां उनका समुचित इलाज कराया जाएगा।
समाजवादी परिवार सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता है और इस कठिन घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है।
ईश्वर सभी को जल्द स्वस्थ करे। मामूली चोट लगने के कारण विजय यादव अस्पताल से घर चले गए।

error: Content is protected !!