कासगंज से बदायूं तक बने तटबंध: विधायक का सुझाव

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) तटबंध बनाने को लेकर आंदोलन शुरू होने के कारण प्रशासन काफी गंभीर हो गया है। आज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पांचाल घाट से ढाईघाट तक तटबन्ध बनाये जाने हेतु बैठक पूर्वान्ह 11 बजे आयोजित की गयी। जिसमें गंगा नदी पर पांचाल घाट से ढाईघाट तक तटबंध बनाये जाने हेतु जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया। बैठक में तटबंध बनाने के लिए 29 प्रभावित ग्रामों में कितने ग्राम मढैया इत्यादि है और कितनी आबादी है इनकी जानकारी करने के लिए डीएम ने निर्देश दिये। जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा तटबंध की लम्बाई 10 किमीटर और बढ़ाकर तटबंध बनाने हेतु कहा गया।

विधायक कायमगंज प्रतिनिधि द्वारा तटबंध के कासगंज जनपद एवं बदायूं जनपद तक बनाने का सुझाव दिया गया। तटबंध बनाने हेतु End to End सर्वे कराकर फिजिविलटी करायी जायें। तटबंध की फिजिविलटी और सर्वे कराने के बाद उसका Detail सर्वे कराया जायें। जिससे तटबंध बनाने का औचित्य स्पष्ट हो सके और तटबंध का लाभ आम जनमानस को मिले। तटबंध बनने के उपरान्त उससे होने वाले नुकसान का भी आंकलन हेतु निर्देश दिये गये। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रतिनिधि विधायक कायमगंज, प्रतिनिधि विधायक अमृतपुर,सुधेश कुमार दुबे सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी सिंचाई विभाग, समाजसेवी। भूपेन्द्र प्रताप सिंह, जिला संयोजक गंगा विचार मंच, फर्रुखाबाद।

मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) डी०डी०ओ० प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, पंचायतीराज अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या धिकारी,अधिशासी अभियन्ता, सिंचाई खण्ड,सहायक अभियन्ता, सिंचाई खण्ड,अधिशासी अभियन्ता पी०एम०जी०एस०वाई, अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड, अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड के अधिकारी शामिल रहे।

error: Content is protected !!