लोको रनिंग स्टॉफ का उपवास शुरु: 48 घंटे का

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टॉफ ने रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद की लॉबी में मांगों को लेकर 48 घंटे का उपवास एवं धरना शुरू कर दिया है। केंद्रीय कार्यकारणी के निर्देश पर पूरे भारतवर्ष के सभी क्रू पॉइंट लॉबियों पर रनिंग स्टॉफ की लंबित मांगों को लेकर मंडल के सभी लॉबियों पर 48 घंटे के हंगर फ़ास्ट एवं धरना दिनांक 02 दिसंबर को समय 10 शुरू किया गया है जो 04/12/2025 को 10 बजे तक चलेगा। हंगर फ़ास्ट पर मंडल के सभी रनिंग स्टॉफ शामिल हैं। रनिंग स्टॉफ भूखे रह कर अपनी ड्यूटी पर उपस्थित होंगे तथा ट्रेन संचालन का कार्य करेंगे।

मांगे

1. TA में 25% बढ़ोतरी के उपरांत माइलेज में नियमानुसार TA के अनुपात में बढ़ोतरी किया जाये।

2. किलोमीटर भत्ते में नियमानुसार 70% आयकर मुक्त रखा जाये।

3. आवधिक विश्राम (PR) 16+30=46 घंटा सुनिश्चित किया जाये।

4. ALP, LPS, LPG, LPP और LPM के लिए क्रमश: L-6, L-7, L-8, L-9 एवं L-10 वेतनमान निर्धारित किया जाये।

5. मेल एक्सप्रेस 06 घंटे तथा मालगाड़ी 08 घंटे की अधिकतम ड्यूटी घंटे सुनिश्चित किया जाये।

6. रात्रि ड्यूटी को लगातार अधिकतम दो रात्रि ड्यूटी तक सीमित किया जाये।

7. 36 घंटे के भीतर रनिंग स्टॉफ को मुख्यालय वापस लाना सुनिश्चित किया जाये।

8. सहायक लोको पायलट से हैंड ब्रेक लगवाना / रिलीज करवाना व FSD ढुलवाना बंद किया जाये।

9. महिला रनिंग स्टाफ के विशिष्ट शिकायतों का निवारण किया जाये।

10. NPS/UPS को रद्द कर, OPS को बहाल किया जाय।

रनिंग स्टाफ 48 घंटे के भूख उपवास पर रहकर अपना ड्यूटी करेंगें।
धरने में पवन कुमार,मनराज मीना,राजकिशोर कुमार, सुभाष कुमार,
मुकेश कुमार-N, जनमेजय सिंह,विपिन कुमार,टी. के सिंह,
सतोष कुमार, सुरेन्द्र कुमार,अशोक कुमार, राम कुमार वर्मा,
रामसागर यादव,सचिन कुमार, राजेश सिंह, अमित कुमार SCS 6,
श्यामवीर सिंह एवं मुकेश कुमार शामिल रहे।
(मुन्ना गुप्ता की रिपोर्ट)

error: Content is protected !!