हत्या में प्रधान का नाती व दोस्त फंसे: प्रधान की बंदूक का प्रयोग

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) बीती रात हर्ष फायरिंग में मारे गए युवक के मामले में प्रधान का नाती व उसका दोस्त फंस गया हैं। घटना के संबंध में उमराय नगला निवासी सुधीर पुत्र ब्रजपाल ग्राम
ने देर रात रिपोर्ट दर्ज कराई। सुधीर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि आज रात करीब 8 बजे मेरा चचेरा भाई अंशू पुत्र केन्द्रपाल गांव में राकेश पुत्र रामऔतार के यहां लड़के के नामकरण कार्यक्रम मे दावत खाने गया था। तभी वहां वर्तमान प्रधान कश्मीर सिंह का नाती गोलू अपने बाबा कश्मीर सिंह की लाइसेंस दोनाली बंदूक लेकर पहुंचा। चचेरे भाई अंशू को देखते ही गोलू ने विकास पुत्र विनोद से कहा कि अंशू को गोली मार दो।

गोलू ने विकास को दोनाली बंदूक दी, विकास ने अंशू के सीने मे गोली मार दी। गोली लगने से मौके पर अंशू की मृत्यु हो गई। बताया जाता है कि बीती रात विकास घर से अंशू को यह कहकर बुला ले गया था कि डीजे पर डांस करेंगे। वहां सभी लोगों ने खुशी में शराब की दावत उड़ाई। कार्यक्रम के दौरान धारा नगला निवासी प्रधान कश्मीर सिंह लाइसेंसी दोनाली बंदूक लेकर नाती गोलू के साथ दावत में पहुंचे। गोलू ने खुशी में बाबा की बंदूक से फायरिंग की, लेकिन नशे में होने के कारण बंदूक की गोली अंशु के सीने में धंस गई। घटना होते ही प्रधान लाइसेंसी बंदूक लेकर गोलू के साथ भाग गए। पकड़े जाने के भय से विकास भी भाग गया। दरोगा कल्लू प्रसाद यादव ने अंशु के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के मौके पर पहुंचने व अभियुक्तों की गिरफ्तारी का निर्देश देने के बावजूद पुलिस किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर सकी। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने मध्य रात के बाद मीडिया को अवगत कराया कि युवक की हत्या में प्रधान की दोनाली बंदूक का प्रयोग किया गया है। गांव के विकास यादव के द्वारा प्रधान की बंदूक से हर्ष फायरिंग की गई जिसकी गोली से युवक की मौत हुई है।

error: Content is protected !!