फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) कमालगंज थाना क्षेत्र में गोली से युवक की मौत होते ही दावत में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। थाना क्षेत्र के ग्राम उमराय नगला में फौजी विजय यादव के घर पर बेटा पैदा होने की खुशी में दावत चल रही थी। डीजे पर जोरदार डांस हो रहा था उसी समय खुशी में लोगों ने जायज व नाजायज असलाहों से फायरिंग की।
सीने में गोली लगने से युवक अंशु यादव जमीन पर गिर पड़ा घातक गोली लगने से उसकी तुरंत ही मौत हो गई। अंशु गांव के ही चंद्रपाल का 25 वर्षीय पुत्र था। अंशु के मरते ही डांस करने वाले व दावत खाने वाले मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राजीव कुमार मौके पर पहुंचे।
घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण सिंह घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने गोली से मारे गए युवक अंशु यादव एवं हर्ष फायरिंग करने वालों के के बारे में जानकारी की। एएसपी ने हर्ष फायरिंग करने वालों की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया।








