शौर्य यात्रा की खानापूर्ति: पुलिस की सख्ती

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) पुलिस की सख्ती के कारण विश्व हिंदू परिषद को शौर्य यात्रा की खानापूर्ति करनी पड़ी। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने आज गुरुगांव देवी मंदिर से स्वराज कुटीर तक शौर्य यात्रा निकालने की घोषणा करके नगर में होर्डिंग लगवाए थे। संगठन के जिला अध्यक्ष मुकेश बाथम, विभाग संयोजक अभिषेक शाक्य, संगठन मंत्री संदीप राजपूत, सह संयोजक राधे मिश्रा, जिला मंत्री अखिलेश मिश्रा आदि कार्यकर्ता केसरिया झंडा लेकर गुड़गांव देवी मंदिर पहुंचे। शहर में शौर्य यात्रा निकाले जाने की जानकारी पर प्रशासन अलर्ट हो गया था।

एडीएम, एएसपी, सीओ सिटी, शहर कोतवाल, मऊ शदरवाजा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह काफी पुलिस बल के साथ मंदिर के बाहर डट गए। दोपहर के समय जब शौर्य यात्रा मंदिर के बाहर निकालने का प्रयास किया गया तभी पुलिस ने अनुमति न होने के कारण यात्रा को निकालने से रोक दिया। जब पदाधिकारीयों ने यात्रा रोकने का विरोध किया तो उनसे यात्रा निकालने की अनुमति मांगी गई। अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को बताया कि प्रदेश में कहीं भी शौर्य यात्रा सार्वजनिक रूप से नहीं निकल जा रही है। यदि जानकारी न हो तो अपने नेताओं से जानकारी कर लो। यात्रा रोके जाने से गुस्साए कार्यकर्ताओं ने मंदिर के बाहर सड़क पर धरना दे दिया और हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे।

इसी दौरान जय श्री राम के नारे लगाए गए। हताश हो जाने पर कार्यकर्ताओं ने टाउन हॉल तक जाने के लिए अनुमति मांगी। अधिकारियों द्वारा मना कर दिए जाने पर मंदिर के निकट काली देवी मंदिर तक जाने की फरियाद की गई। पुलिस ने गुरुगांव देवी मंदिर के निकट तिराहे पर बेरीकेटिंग करके मार्ग अवरुद्ध कर दिया। गुरुगांव देवी मंदिर से शुरू हुई शौर्य यात्रा तिराहे से वापस मंदिर तक लौटकर खत्म हो गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं का पुलिस से विवाद हुआ कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर भगवा झंडा फाड़ने का आरोप लगाया।
(मुन्ना गुप्ता की रिपोर्ट)

error: Content is protected !!