भिक्खु महासंघ की विशाल धम्म यात्रा: जोरदार स्वागत

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) सारनाथ से संकिसा जाने जाने वाली भिक्खु महासंघ की विशाल धम्म यात्रा आज शाम 5 बजे राजेपुर थाने के ग्राम खानपुर पहुंच गई। भिक्षुगणों एवं उपासकों को पंचायत भवन में ठहराया गया। भिक्षुओं का जोरदार स्वागत करने के बाद उनको जलपान कराया गया। प्रधान अनंगपाल सिंह कुशवाहा, भाजपा नेता राहुल कुशवाहा, भाजपा नेता अवनीश शाक्य, रतनपुर पमारान के प्रधान बुद्धदेव कुशवाहा, नयागांव के प्रधान धर्म सिंह कुशवाह, खानपुर के प्रधान राजू दिवाकर, मगनलाल जाटव, सुधीर कुशवाहा, नरसिंह कुशवाहा, जिला पंचायत पद के प्रत्याशी मोनू कुशवाहा, सिंचाई विभाग के कर्मचारी राहुल कुशवाहा, कोटेदार सतीश कुशवाहा, राजेपुर के राजू कुशवाहा आदि सैकड़ों बुद्ध अनुयाई पहले ही रामगंगा पुल डवरी पहुंच गए थे।

रामगंगा पुल से सारनाथ से संकिसा जाने जाने वाली भिक्खु महासंघ की विशाल धम्म यात्रा के स्वागत की शुरुआत की गई। भिक्खु चन्दिमा थेरो सहित अन्य भिक्षुओं पर डबरी पुल से पुष्प वर्षा की गई। उनके रास्ते पर भी पुष्प की पंखुड़ियां बिखेरी गई। दम यात्रा के आगे ढोल नगाड़े बजाए गए। प्रधान अनंगपाल सिंह कुशवाहा, नरसिंह कुशवाहा, सुधीर कुशवाहा, शिव शंकर गौतम, अजय पाल कुशवाहा, रणजीत सिंह कुशवाहा आदि गांव वालों ने फूल मालाओं से भिक्षुओं का स्वागत कर भोजन दान कराया। भिक्षुगण एवं उपासक यहां रात्रि विश्राम करेंगे। सारनाथ से संकिसा तक जाने वाली भिक्खु महासंघ की विशाल धम्म यात्रा के आने की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के बौद्ध अनुयायियों में जबरदस्त उत्साह व्याप्त रहा।

कल सुबह खानपुर से रवाना होने वाली विशाल धम्म यात्रा दोपहर के समय पांचाल घाट रोड स्थित ग्राम अमेठी पहुंचेगी। वहां भंते नागसेन के नेतृत्व में अंचल शाक्य एडवोकेट आदित्य शाक्य आदि ग्रामीणों के द्वारा स्वागत व भोजन दान की व्यवस्था करेंगे। करीब 2 बजे ग्राम अमेठी से रवाना होने वाली धम्म यात्रा लालगेट फब्बारा तिराहा, ठंडी सड़क, ढिलावल चौराहा, नाला बघार होते हुए मुरहास कन्हैया स्थित गौतम बुद्ध डिग्री कॉलेज मतापुर पहुंचेगी। कॉलेज के प्रबंधक डॉ आशीष शाक्य धम्म यात्रा का स्वागत कर भोजन दान देंगे। धम्मालोको बुद्ध विहार सेवा ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष देशराज शाक्य एडवोकेट, डॉ शैलेश शाक्य, शीशराम शाक्य, अमर सिंह शाक्य, देवेंद्र शाक्य आदि लोग कार्यक्रम में सहयोग करेंगे। भिक्षुगण एवं उपासक यहां रात विश्राम करेंगे।

error: Content is protected !!