खाद की ओवररेटिंग व टैगिंग करने वाले जायेंगे जेल:डीएम का फरमान

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने चेतावनी दी है कि खाद की ओवररेटिंग और टैगिंग करने वालों को जेल भेजा जायेगा। जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिले को 110594 बोरी यूरिया खाद मिली है। यूरिया खाद समितियों एवं निजी बिकी केन्द्रों पर सीधे रैक से लगातार भेजी जा रही है। जनपद में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। डीएम प्रतिदिन सुबह जिला कृषि अधिकारी एवं उर्वरक से जुडे समस्त अधिकारियों के साथ जनपद में उर्वरकों की आपूर्ति एवं वितरण तथा उपलब्धता की नियमित समीक्षा कर रहे है। जनपद में वरिष्ठ अधिकारियों एवं क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा उर्वरक वितरण की स्थिति पर सजग निगरानी की जा रही है।

जिला कृषि अधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद में माह दिसम्बर 2025 का यूरिया लक्ष्य 41651 मै० टन के सापेक्ष 47946 मै० टन जो लक्ष्य का 115 प्रतिशत है, डी० ए०पी० लक्ष्य 13927 मै० टन के सापेक्ष 25666 मै० टन जो 184 प्रतिशत है, पोटास लक्ष्य 3710 मै० टन के सापेक्ष 11217 मै० टन जो लक्ष्य का 302 प्रतिशत है, एन० पी० के० लक्ष्य 16987 मै०टन के सापेक्ष 30999 मै० टन जो लक्ष्य का 182 प्रतिशत है। सिंगल सुपर फास्फेट लक्ष्य 11196 मै० टन के सापेक्ष 18801 मै० टन जो लक्ष्य का 168 प्रतिशत है की उपलब्धता सुनिश्चित कराकर कृषकों को उनकी मांग के अनुसार उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है। इफको यूरिया की रैक जिले को प्राप्त हो गयी है।

जिससे 29720 बोरी प्राप्त हुई है जिसे सीधे सहकारी बिकी केन्द्रों को भेजा जा रहा है तथा आगामी तीन दिवस में गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर कम्पनी की डी० ए० पी० 4200 बोरी, एन० पी० के० 19140 बोरी, कृभको कम्पनी की यूरिया 29400 बोरी, मैट्रिक्स फर्टिलाइजर कम्पनी 51445 बोरी यूरिया की रेके प्राप्त होगी। जिसे सीधे सहकारी व निजी बिकी केन्द्रों का आपूर्ति की जायेगी। इसके अतिरिक्त सडक मार्ग से भी इण्डोरामा कम्पनी की यूरिया आपूर्ति की जा रही है। जनपद में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है एवं जनपद में रेलवे रैक एवं सडक मार्ग से लगातार उर्वरकों की आपूर्ति हो रही है। किसान भाई बिकी केन्द्र पर खतौनी एवं आधार अवश्य लेकर जायें जिससे उनकी भूमि के अनुपात में उर्वरक मिल सके। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये हैं कि किसी भी विक्रेता द्वारा किसानों को अधिक मूल्य पर उर्वरक की बिकी की गयी अथवा मुख्य उर्वरक के साथ अनावश्यक टैगिंग की गयी तो उसको सीधे जेल भेजा जायेगा।

जिला कृषि अधिकारी द्वारा अब तक अधिक मात्रा में उर्वरक विक्रय किये जाने पर 7 लाइसेन्स निरस्त किये जा चुके है तथा 22 लाइसेन्स निलम्बित कर दिये गये हैं साथ एक दुकान सील कर दी गयी है। आगामी समय में नियमित जॉच जारी रहेगी। जनपद में उर्वरकों की आवश्यकतानुसार समुचित उर्वरक उपलब्ध है, कोई कमी नहीं है और न ही कमी होने दी जायेगी। इस प्रकार जनपद में कृषकों की मांग से अधिक उर्वरक उपलब्ध है किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। किसान भाई अनावश्यक भण्डारण न करें आवश्यकतानुसार उर्वरक उपलब्ध होती रहेगी। किसानों के हित को देखते हुए समुचित आपूर्ति एवं वितरण जारी रहेगा।

error: Content is protected !!