फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) कचहरी में ससुराल वालों ने पीड़ित रचना पांडे की पिटाई कर दी। थाना नबावगंज के ग्राम कांधेमई निवासी मनोज पांडे की पुत्री श्रीमती रचना ने पिटाई करने ससुराल वालों के विरुद्ध कोतवाली फतेहगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई है। श्रीमती रचना पांडे ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि मैंने अपने ससुराली जनों के विरुद्ध दहेज की मांग एवं उत्पीड़न करने पर थाना- नवाबगंज में अपनी सास प्रवीना दीक्षित पत्नी संजीव दीक्षित, पति प्रशान्त दीक्षित, देवर गौरव दीक्षित व ससुर संजीव दीक्षित के के विरुद्ध केस पंजीकृत कराया था। जो न्यायालय में विचाराधीन है जिसमें 12 नबम्वर की तिथि नियत थी।

मैं तारीख हेतु न्यायालय गई थी। तभी कचहरी में सास प्रवीना दीक्षित, पति प्रशान्त निवासी गली नं0-6 पाठकपुरम कालोनी, रायबरेली रोड लखनऊ व एक अज्ञात व्यक्ति ने मुझको रोक कर गाली गलौज शुरु कर दिया। जब मैंने विरोध किया तो उपरोक्त लोग मारपीट करने लगे आस-पड़ोस के लोगों ने मुझे बचाया। तब
मेरे द्वारा उक्त घटना की शिकायत मौके पर ही डायल 112 पर की। पी0आरवी मौके पर आई तब तक हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गये। उपरोक्त लोग पहले भी उक्त मुकदमा वापसी का दबाव बना चुके है।
गांजा विक्रेता महिला गिरफ्तार
कोतवाली फर्रुखाबाद के थाना प्रभारी दर्शन सिंह एवं घूमना चौकी इंचार्ज अमित कुमार गुप्ता ने नेकपुर चौरासी निवासी संजय गिहार की पत्नी गुलशन को 2 किलो 700 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े जाने पर महिला ने पुलिस को बताया कि मैं बाहरी जिले से गांजा लाती हूं और घर पर छोटे पैकटों में रखकर बेचकर बच्चों का गुजारा करती हूं।




