फर्रुखाबाद।(एफबीडी न्यूज़) समाजसेवी शिक्षक अमित पाल द्वारा गरीब असहाय लोगों को ठंड से बचने के लिए सैकड़ो कंबलों का वितरण किया है। जयनारायण वर्मा रोड स्थित गंगा फंक्शन पैलेस में कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 600 गरीब असहाय लोगों को को कंबलों का वितरण किया गया। ठंड में कंबल मिलने से असहाय लोग खुश हो गए, उन्होंने आयोजक को धन्यवाद दिया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत ख़िमसेपुर के अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि पिछली वर्ष की भांति अमित पाल ने गरीबों को कंबल वितरण का सराहनीय कार्य किया है। गरीबों को ठंड से बचने का कोई साधन नहीं है ऐसे में कंबल मिलने से गरीबों को ठंड से राहत मिलेगी। 

गरीब व असहाय लोगों की मदद के लिए हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। विशिष्ट अतिथि राजेंद्र पाल ने कहा कि गरीब लोगों की हमेशा मदद करनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि अवनीश चौहान जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ ने कहा कि गरीबों को दान करने से शरीर में ऊर्जा आती हैं। विशिष्ट अतिथि राजेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के प्रधान सहायक राजेश पाल ने कहा कि कंबल वितरण ठंड में होने गरीबों को ठंड से राहत मिलेगी। आयोजक अमित पाल ने कहा कि वह प्रतिवर्ष कंबल वितरण का आयोजन करते हैं और आगे भी करते रहेंगे। इस मौके पर अध्यापक पवन पाल, आशीष पाल, विवेक पाल, मनदीप पाल, अशोक यादव, अशोक पाल आदि लोग मौजूद रहे।









