शाक्य समाज ने याद किया ज्योतिबा फुले को

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) मैनपुरी नगर के महामाया बुद्ध विहार रजवाना रोड पर शिक्षा शिक्षा की देवी ज्योतिबा फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय शाक्य महासभा प्रदेश अध्यक्ष डॉ आलोक सिंह शाक्य ने कहा कि सावित्रीबाई फुले एक महान समाज सुधारक, शिक्षाविद और कवयित्री थीं। उन्होंने 19वीं सदी में भारत में महिला शिक्षा और सामाजिक समानता की नींव रखी। उन्होंने अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर 1848 में पुणे में भारत का पहला बालिका विद्यालय खोला।
अजीत शाक्य ने कहा कि ज्योतिबा फुले ने महिलाओं और दलितों के लिए कई विद्यालय चलाए।

सावित्रीबाई फुले ने बाल विवाह, सती प्रथा और छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों का भी पुरजोर विरोध किया। डॉ शाक्य ने उपस्थित लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर आचार्य ईश्वरदयाल बौद्ध , सतेंद्र शाक्य, बॉबी शाक्य, सतेंद्र शाक्य, बंटू, लज्जा राम बौद्ध, एडवोकेट प्रदीप शाक्य, अभय शाक्य, अभिनय शाक्य, अजीत शाक्य, अंशुल शाक्य, विनय शाक्य, योगेश शाक्य, प्रतीक शाक्य, अर्थव्य शाक्य, अमन शाक्य, श्रवण शाक्य, सोनू शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!