फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) नगर का संडे बाजार हटाए जाने के विरोध में व्यापारियों द्वारा दिया गया धरना आध घंटे बाद ही खत्म करा दिया गया। व्यापारी नेता अंकुर श्रीवास्तव के नेतृत्व में आज सुबह करीब 10 बजे नेहरू रोड पर सेठ चंद्रभान जगदीश नारायन सर्राफ की दुकान के सामने सैकड़ों व्यापारियों ने धरना दिया। गुस्साये व्यापारियों ने जिला प्रशासन मुर्दाबाद, व्यापारी एकता जिंदाबाद, व्यापार मंडल जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाकर अपनी भड़ास निकाली। अंकुर श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया कि यहां सदियों से संडे बाजार लगता आ रहा है। व्यापारियों ने सर्दी का सामान बेचने के लिए लाखों रूपयों की लागत लगाई है। 
कोई भी व्यापारी क्रिश्चियन कॉलेज के मैदान में दुकान लगाने के लिए तैयार नहीं है। क्रिश्चियन कॉलेज का मैदान क्रिश्चियन समाज के ट्रस्ट का है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दुकानों को जबरन हटाया गया तो व्यापारी आत्मदाह करेंगे और कोतवाली फर्रुखाबाद का घेराव करेंगे। उन्होंने प्रशासन से व्यापारियों का शोषण न करने की फरियाद की। डरना शुरू हो जाने पर घुमना चौकी इंचार्ज अमित गुप्ता मऊ दरवाजा थाना पुलिस पहुंचे। घुमना चौकी इंचार्ज ने व्यापारियों से कहा कि आप लोग आज बाजार लगा लो। यहां बाजार लगाने के संबंध में अधिकारियों से बातचीत कर लो। नहीं तो यहां पर बाजार नहीं लगने दिया जाएगा। आज संडे बाजार लगाने की अनुमति मिल जाने के कारण व्यापारियों ने धरना खत्म कर दिया।
संडे व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन गुप्ता की अगुवाई में सैकड़ो संडे बाजार के दुकानदारों ने धरना दिया। धन्ना देने वालों में सचिन अग्रवाल महुआ का अग्रवाल अमन अग्रवाल रामू कश्यप केशव पांडे मोहम्मद आमिर खान आदि सैकड़ो व्यापारी शामिल रहे। नितिन गुप्ता ने बताया की चार दिन पूर्व घुमना चौकी इंचार्ज ने मुझे जानकारी दी थी कि यहां संडे बाजार नहीं लगने दिया जाएगा। बाजार को क्रिश्चियन कॉलेज के मैदान में जाकर लगाओ।
(मुन्ना गुप्ता की रिपोर्ट)




