फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल नहीं चाहता है कि संडे बाजार मुख्य बाजार में लगे। व्यापार मंडल की आज टाउन हॉल स्थित सुशील कुमार के गिहार के आवास पर बैठक हुई। बैठक में कहा गया कि संडे को सड़क पर लगने वाले बाजार की भीड़ बढ़ में एंबुलेंस को निकलने में दिक्कत होती है। संडे बाजार का विरोध करते हुए सुझाव दिया गया कि संडे बाजार को क्रिश्चियन कॉलेज फील्ड, बजरिया रोड, ठंडी सड़क, नेहरू रोड पर बॉबी दुबे के प्लाट में, टाउन हॉल आदि स्थानों पर लगाया जाये। 
बैठक में रविंद्र शाक्य उर्फ बबलू ने कहा कि जब हम सुबह मंदिर जाने के लिए सड़क पर निकलते हैं तो मुर्गो से भरे बाहर निकलता है बदबू के कारण मुंह को ढकना पड़ता है। श्री शाक्य ऐसे बदबूदार वाहनों को बाईपास मार्ग से निकिले जाने की सलाह दी। सुशील कुमार गिहार ने व्यापारियों को दाल बाटी की दावत दी। बैठक में व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष मनोज मिश्रा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला उद्योग व्यापार मंडल संडे बाजार के व्यापारियों के पक्ष में है। संडे बाजार के व्यापारियों की पैरवी में व्यापारी नेता अंकुर श्रीवास्तव ने आज ही नेहरू रोड पर सैकड़ों व्यापारियों के साथ धरना दिया था। 
ऐसी स्थिति में दोनों व्यापार मंडलों के बीच 36 का आंकड़ा हो गया है। देखा जाये तो संडे को लगने वाले बाजार से राहगीरों को निकालने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या का शीघ्र ही स्थायी समाधान होना चाहिए।




