राजस्व टीम ने भाजपा नेता का रकबा बढ़ाया: गलत पैमाइश की शिकायत

फर्रुखाबाद।(एफबीडी न्यूज़) राजस्व विभाग की टीम ने भाजपा नेता का रकबा बढ़ाकर विवादित जगह की गलत पैमाइश की है। ग्राम पंचायत ढिलावल निवासी अमन दुबे ने यह आरोप लगाते हुए आज समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी सदर से शिकायत की है। उन्होंने अधिकारी को अवगत कराया कि प्रार्थी की आराजी भूमि गाटा सं० 639/0. 623हे० स्थित मौजा ढिलावल पैतृक रूप से मां गायत्री देवी पत्नी स्व० सिद्धनाथ दुबे बतौर सह खातेदार संक्रमणीय भूमिधर स्वामी है। के पूरब स्थित आराजी गाटा सं0-638 के स्वामी सतीश राजपूत पुत्र लालता निवासी ग्राम नगला खैरबन्द ने अवैध निर्माण कार्य के लिए निहास खोदी।

बैनामा के आधार पर क्रय की गयी भूमि रकवा के विपरीत अपने कम भूखण्ड की तरफ दक्षिण पूरब पश्चिम सीमा जिसकी लम्बाई 50 मीटर होती है। के बजाय प्रार्थी के अंश पर कब्जा करने की नियत से राजस्व टीम से साज कर गलत माप कर तरफ दक्षिण भुजा 52.85 मीटर माप कर सतीश को दे दिया। प्रार्थी ने विरोध किया तो राजस्व टीम द्वारा मौके पर प्रार्थी की भूमि का भी सीमांकन कर एवं गलत रकवा के अनुसार माप कर जल्दवाजी में रकवा को पूरा करने का झूठा आश्वासन देकर चले गये। राजस्व टीम द्वारा की गयी गलत माप के कारण प्रार्थी को अपूर्णनीय क्षति हो रही है तथा विपक्षी सतीश राजपूत अवैध रूप से तत्काल निर्माण की फिराक में हैं तथा खुलेआम कब्जा की धमकी दे रहा है।

अधिकारी से फरियाद की गई कि विपक्षी सतीश राजपूत द्वारा बैनामा के आधार पर क्रय किये गये भूखण्ड का रकवा व प्रार्थी के प्रश्नगत आराजी का राजस्व अभिलेख के आधार पर पुनः सीमांकन कराने एवं मौके पर यथास्थिति कायम रखने हेतु आदेशित करने की कृपा करे। राजस्व विभाग पर गंभीर आरोप लगने पर एसडीएम ने टीम में शामिल कानून को कन्हैयालाल लेखपाल डॉक्टर अजय सिंह एवं अनिल वर्मा को तलब कर लिया और उनसे पैमाइश के संबंध में जानकारी ली। एसडीएम द्वारा मांगे जाने पर अमन दुबे ने सतीश राजपूत के द्वारा खरीदे गए प्लाट के चारों बैनामों की फोटो कॉपी उपलब्ध करा दी।

एसडीएम ने टीम से कहा की दूसरी पार्टी के भी बैनामा मंगाओ। लेखपाल अनिल वर्मा ने सतीश राजपूत को फोन किया तो उन्होंने बताया कि मैं लखनऊ में हूं। आप बन में के आधार पर पुनः पैमाइश की जाएगी। अमन दुबे ने एफबीडी न्यूज को बताया कि भाजपा नेता सतीश राजपूत ने बनाने से ज्यादा 173 फुट लंबाई में नियम खुद का दीवार बनाई है। जो बैनामों से 6 फुट अधिक है। 45 फीट चौड़ाई पर अवैध कब्जा किया गया है। उन्होंने बताया कि राजस्व टीम ने भाजपा नेता के अवैध कब्जे को क्लीन चिट दे दी है और मेरा भी रकवा पूरा बता दिया है। यदि अड़ोस पड़ोस के व्यक्ति की जमीन कम पड़ती है तो उसकी भरपाई कौन करेगा। बीते दिनों राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम कुइयांवूट ढिलावल में भी गलत ढंग से पैमाइश की है। नक्से के मुताबिक इंतखाब में दर्ज रकवा से अधिक जमीन देने का प्रयास किया जा रहा है।

error: Content is protected !!