मृत युवक की शिनाख्त करो: अंडरपास के निकट शव मिला

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। संदिग्ध परिस्थितियों में मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। आज सुबह संकिसा रोड स्थित बहादुर नगला रेलवे अंडरपास से करीब 50 मीटर दूर चंपत नगला की तरफ सड़क के किनारे 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा देखा गया। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी एवं नीम करोरी चौकी इंचार्ज यतेंद्र सिंह ने मौके पर जाकर व्यापक जांच पड़ताल की। चौकी इंचार्ज ने एफबीडी न्यूज को बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

तलाशी में युवक के पास कोई सामान नहीं मिला। उसके शरीर पर कोई जाहिरा चोट का निशान नहीं पाया गया पोस्टमार्टम से ही युवक की मौत के कारण का पता चलेगा। चौकी इंचार्ज यतेंद्र सिंह ने बताया युवक के बाएं हाथ की कलाई पर VIKRAM व MOM DAD का टैटू बना है तथा चार उंगलियों पर BOOS लिखा है। दाहिने हाथ पर महाकाल व ओम लिखा है।

गले पर स्टार बने हैं जिसकी पहचान नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि यदि किसी को इसके बारे में कोई जानकारी हो तो अवगत कराने का कष्ट करें। प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदाबाद मोबाइल नंबर 9454403329 , 7007801360 चौकी प्रभारी नीब करोरी थाना कोतवाली मोहम्मदाबाद जनपद फतेहगढ़ मोबाइल नंबर 7417603533
घटनास्थल का जायजा लेने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि ऐसा प्रतीत होता है युवक के शव को बाहर से लाकर डाला गया है।

error: Content is protected !!