विदेशी सैलानियों ने महंत सत्यागिरी का लिया आशीर्वाद: मेला रामनगरिया में

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) विदेशी सैलानियों ने महंत सत्यगिरी का आशीर्वाद लिया है। आज मेला श्री रामनगरिया के जूना अखाड़ा क्षेत्र में जर्मनी निवासी हेलमंड तथा फ्रांस निवासी डार्को विलियम पहुंचे। उन्होंने संत समिति के अध्यक्ष महंत सत्यगिरी महाराज से भेंटकर आशीर्वाद लिया। विदेशी सैलानी मेला रामनगरिया की भव्यता एवं अखाड़े की व्यवस्थाओं से काफी प्रसन्न दिखे। उन्होंने कहा कि पूरे मेला क्षेत्र में सबसे सुंदर व्यवस्था अखाड़े की है, संतों ने सैलानियों को मेला के इतिहास के बारे में जानकारी दी। सैलानी हेलमंड ने बताया कि वह पिछले 55 वर्षों से लगातार भारत आ रहे हैं और देश के कई हिस्सों में जाने का अवसर मिला है पर आज जो यहां पर आकर शांति और अध्यात्म की अनुभूति हुई है उसका वर्णन करना संभव शब्दों में नहीं है।

महाराज सत्यगिरी जी से मिलकर बहुत अच्छा लगा है इनके बारे में पूर्व में हमारे फ्रेंड्स जो आए थे उन्होंने बताया था कि जब भी भारत जाओ तो महाराज जी से जरूर मिलना। इसलिए ही आज मेला में आकर महाराज जी से भेंट की है महाराज जी का व्यक्तित्व बहुत विशाल है। मेरी कोशिश होगी की हर वर्ष मैं भारत आऊ और महाराज जी के क्षेत्र में निवास करूं। सैलानी डार्को विलियम ने कहा मेरा दूसरी बार भारत दौरा है और दूसरी बार में ही आकर इस अध्यात्म नगरी में महाराज जी से मिलकर जो अनुभूति हुई है वह अद्भुत है। अगले वर्ष जरूर आऊंगा और महाराज जी के साथ कई दिन रहकर अध्यात्म को एवं भारतीय संस्कृति को और पास से जानने का प्रयास करूंगा।

संत समिति के अध्यक्ष महंत सत्यगिरी ने सैलानियों को भारतीय संस्कृति अध्यात्म और यहां के मेला रामनगरिया के इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उनको अगले वर्ष फिर आने का निमंत्रण दिया और कहा कि सनातन से अच्छा कोई धर्म नहीं है क्योंकि इसी धर्म में सभी धर्म और संप्रदायों के लिए भी उतना ही मान सम्मान बताया गया है। इस दौरान फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा, कोमल पांडे, श्यामेंद्र दुबे, विनीत द्विवेदी, अनिल द्विवेदी, विनीत चौहान, विशाल गंगवार, श्यामलपुरी, विपिन पुरी, झंझट गिरी, सुमित गुप्ता, सागर गुप्ता, सागरपुरी, दुष्यंत दीक्षित, सहित बहुत संख्या में लोग उपस्थित रहे।

संत भी करेंगे तटबंध बनवाने में सहयोग

11 जनवरी रविवार को दोपहर 12 बजे जूना अखाड़ा 6 नंबर सीढ़ी पर महंत सत्यगिरी महाराज के क्षेत्र में तटबंध बनवाने के लिए संतों की एक आवश्यक बैठक बुलाई गई है। संत समिति के अध्यक्ष महंत सत्य गिरी महाराज ने बताया कि तटबंध बनाओ जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष भईयन मिश्रा और अन्य कमेटी के सदस्य आए थे उन लोगों ने इस पुनीत अभियान में साथ देने के लिए निवेदन किया। संत समाज भी जनता के बीच से ही निकले हुए लोग का समाज है पूरे जनपद के बहुत बड़े हिस्से में बाढ़ का प्रकोप रहता है। इसको रोकने के लिए बहुत आवश्यक है कि तटबंध का निर्माण हो इसलिए कल बैठक बुलाई गई है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के प्रतिनिधि को दिया जाएगा।

error: Content is protected !!