अज्ञात महिला की शिनाख्त करो: आशीष गुप्ता जिलाध्यक्ष बने

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ महिला की मौत हो गई महिला के कान के ऊपर काफी गहरा घाव हो गया। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। आज थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम नेकपुर खुर्द के निकट रेलवे ट्रैक पर करीब 50 वर्षीय महिला का शव पड़ा देखा गया। जसमई पुलिस चौकी इंचार्ज अरविंद यादव ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अनुमान लगाया गया कि महिला की ट्रेन की चपेट में आने के कारण मृत्यु हुई है। चौकी इंचार्ज श्री यादव ने इस आशय से मृतका का फोटो वायरल किया है कि अगर किसी को महिला के संबंध में कोई जानकारी हो तो थानाध्यक्ष को फोन नम्बर 94544033227 पर अवगत करा दें।

आशीष गुप्ता जिलाध्यक्ष बने

हिंदू समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी ने आज आशीष गुप्ता को संगठन का जिलाध्यक्ष एवं प्रदीप कुमार सक्सेना को कानपुर मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया है। श्री तिवारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिले का नाम पांचाल नगर किए जाने की मांग मुख्यमंत्री से की गई है। इस मांग के समर्थन में 19 जनवरी से 31 जनवरी तक जिले में व्यापक रूप से हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा हस्ताक्षरों की प्रतियां मुख्यमंत्री को सौंपी जाएगी।

error: Content is protected !!