फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत है गई। कोतवाली कायमगंज के ग्राम लहरा रजाकुलीपुर निवासी महेंद्र पाल अपने भतीजे बॉबी के साथ कायमगंज नगर के एक गेस्ट हाउस में शादी में दावत खाने गए थे। दोनों युवक दावत खाकर मध्य रात के समय मोटरसाइकिल से अपने गांव जा रहे थे। जब वह
बेरिया मोड़ के पास से गुजारा हे थे उसी समय सामने तेजी से आ रही कानपुर नगर डिपो की बस चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महेंद्र और बॉबी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से गुजर रहे सामाजिक कार्यकर्ता जयंत शाक्य ने तुरंत अपना वाहन काफिला रुकवाया और घायलों को कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर विपिन ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही कस्बा चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर रोडवेज बस को नवीन मंडी परिसर में खड़ी कराया। महेंद्र की चार बेटियां मधु, अनीता, संगीता और मुस्कान हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी शीला देवी और बेटियों का रोकर बुरा हाल हो गया।
शव की सूचना पर सनसनी
मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में इटावा बरेली हाईवे स्थित खाटू श्याम मंदिर के पीछे लगभग 300 मीटर दूरी पर खटा डुबका मार्ग पर सुबह करीब 10 बजे शव देखा गया। राहगीर रुपेश ने डायल 112 को सूचना दे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर एएसपी अरुण कुमार सिंह, सीओ कायमगंज राजेश कुमार द्विवेदी, तथा फॉरेंसिक टीम पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक की उम्र 25 से 30 वर्ष होगी। उसका रंग गेहुआं, हरी हॉफ जेकिट, नीला तथा लाल रंग का ट्रैक सूट का अपर, लाल काली प्रिंट शर्ट, गर्म काली सफेद लाइन में टी शर्ट, ब्राउन इनर, काली एडिडास की लोअर, ब्राउन चड्डी बॉस की तथा एक पैर में काली क्रॉस चप्पल, गले में लाल टसर, सीधे हाथ में काला मोटा धागा, व अंगूठी व उल्टे हाथ में में छल्ला पहने था।
दोनों हाथों में सूजन थी सर पर चोट के कारण घटना स्थल पर खून फैला हुआ था। मृतक के पास बब्बर शेर शराब का पौवा पड़ा था क्यूआर स्कैन करने पर पता चला कि शराब का पौवा निसाई शराब ठेके का है। युवक जेब पांच दस के सिक्के तथा एक 20 का नोट मिला। पॉलीथिन में मूंगफली थी जिन्हें साक्ष्य के रूप में फॉरेंसिक टीम अपने साथ ले गई। एएसपी अरुण कुमार सिंह ने मीडिया को बताया युवक के सर पर चोट के निशान मिले। सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर युवक की फोटो डाल दी गई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिले पार युवक की मौत के कारण का पता चलेगा। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। उप निरीक्षक आशू यादव ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।




