फर्रुखाबाद।(एफबीडी न्यूज़)मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला गढी जान अली भीकमपुर निवासी अनिल बाल्मिक की 28 वर्षाय पत्नी सोनम ने आज सुबह घर में फांसी लगाकर जान दे दी। नगर पालिका का सफाई कर्मी अनिल ड्यूटी करके प्रात करीब 10 बजे घर पहुंचा। दो मंजिले कमरे का गेट अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर सोनम ने कोई जवाब नहीं दिया। जानकारी करने पर अनिल को पता चला कि उसका 4 माह का बेटा नीचे रहने वाली चाची के पास था। सोनम की आवाज न आने पर अनिल ने दरवाजे की कुंडी तोड़ दी। सोनम को फांसी पर लटका देखकर अनिल भौचक्का रह गया। सोनम ने बेड पर खड़े होकर छत के कुंडे में डुपट्टे का फंदा डालकर फांसी लगाई थी। मोहल्ले वालों के सहयोग से सोनम को फांसी से उतारा गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 
सोनम कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला कैट कॉलोनी कासिमबाग निवासी मदनलाल की की पुत्री थी। सोनम का 6 साल पूर्व विवाह हुआ था 2 साल की पुत्री सोना है। सोनम सुबह पुत्री सोना को छोड़ने कन्हई नगला स्कूल गई थी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अजब सिंह बीबीगंज चौकी इंचार्ज नितिन कुमार यादव के साथ घटना पर पहुंचकर व्यापक जांच पड़ताल की। मदनलाल परिजनों के साथ पुत्री की ससुराल पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया की 4 माह पूर्व बेटा होने पर पुत्री सोनम का मानसिक संतुलन खराब हो गया था उसका इलाज चल रहा था। 
उन्होंने पुलिस से पुत्री के शव का पोस्टमार्टम न कराए जाने की प्रार्थना की। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने उन्हें बताया कि घटना की जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है फोरेंसिक टीम आने वाली है इसलिए पोस्टमार्टम अवश्य कराया जाएगा। अनिल ने मीडिया को बताया कि उसकी पत्नी के साथ कभी कोई विवाद नहीं हुआ। सुबह परिजन नगर पालिका में सफाई की ड्यूटी करने चले जाते हैं।
(मुन्ना गुप्ता की रिपोर्ट)













