फर्रुखाबाद एफबीडी न्यूज पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिले के 181 सिपाहियों के तबादले किए हैं। जिससे तैनात कर्मचारियों की मिठाई थी खत्म हो जायेगी। थाना मऊ दरवाजा के 21 सिपाहियों के विभिन्न स्थानों में तबादले किए गए हैं। सिपाही सचिन कुमार का थाना कंपिल सुभाष चंद्र व कुलदीप सिंह का थाना अमृतपुर तबादला किया गया। डाक कार्यालय के सिपाही रवि कुमार, राजीव कुमार एवं महिला सिपाही कुमारी सोनी को कोतवाली फर्रुखाबाद भेजा गया। सिपाही गौरव कुमार व मोहम्मद आलम को थाना मेरापुर स्थानांतरित किया गया। सिपाही अनुज कुमार, अभिषेक यादव व नफीस अहमद की तैनाती कोतवाली मोहम्मदाबाद में की गई।
सिपाही विपिन कुमार का तबादला जहानगंज थाने में किया गया। सीसीटीएनएस विपुल वशिष्ठ व रवि चौधरी को कोतवाली फतेहगढ़ भेजा गया। पैरोंकार प्रवीन यादव, सिपाही सुरेश कुमार व प्रवीन यादव की तैनाती कोतवाली कायमगंज में की गई। जितेंद्र कुमार पैरोकार, नितिन यादव, दिनेश कुमार, महिला सिपाही कुमारी विमलेश एवं महिला सिपाही मोनिका तिवारी को शमशाबाद थाना स्थानांतरित किया गया।
पत्रकार की पिटाई करने वाले सिपाहियों के तबादले
कोतवाली फर्रुखाबाद के 1044 सिपाही अंकित पवार एवं 349 सिपाही मनोज चौधरी का कोतवाली कायमगंज के लिए तबादला किया गया है। कोतवाली फर्रुखाबाद के 20 सिपाहियों को स्थानांतरित किया गया है। मालूम हो कि बीते दिनों घुमना पुलिस चौकी में तैनात सिपाही अंकित पवार व मनोज चौधरी पर पत्रकार शानू ने मोबाइल तोड़ने एवं मारपीट करने का आरोप लगाया था। बताया जाता है कि दबंग सिपाहियों ने पुलिस कार्यालय में पैरवी कर अच्छे स्थान पर तबादला कराया है।









