व्यापारी नेता सोनी की चेतावनी: 8 दिन में वापस हो फर्जी मुकदमा

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सोनी ने आज यहां प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 8 दिन में व्यापारियों पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं हुआ तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। श्री सोनी ने युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव के कार्यों की सराहना करते हुए मीडिया को बताया की अंकुर श्रीवास्तव ने चौकी इंचार्ज के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया था। एक सप्ताह तक कोई कार्रवाई न होने पर अंकुर श्रीवास्तव ने शांतिपूर्वक ढंग से मशाल जुलूस निकाल कर पुलिस प्रशासन को चौकी इंचार्ज के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए आकर्षित किया था।

पुलिस प्रशासन ने व्यापार मंडल के नेताओं को विश्वास में लिए बिना व्यापारियों के विरुद्ध फर्जी मुकदमा दर्ज कर लिया। उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए कहा की चौकी इंचार्ज के विरुद्ध जांच होनी चाहिए यदि चौकी इंचार्ज दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए। व्यापारी नेता श्री सोनी ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि व्यापारियों पर दर्ज मुकदमा 8 दिन में वापस होना चाहिए नहीं तो फर्रुखाबाद के आंदोलन के समर्थन में पूरे प्रदेश में आंदोलन होगा। प्रदेश नेता नेतृत्व यहां के व्यापारियों के साथ है। मिश्रा गुट का व्यापार मंडल देश का सबसे बड़ा संगठन है।
पत्रकारों ने व्यापार मंडल में गुटबाजी की जानकारी देते हुए श्री सोनी को बताया कि जब महिला जिला अध्यक्ष सोनी शुक्ला ने रेलवे रोड के निर्माण करने को लेकर चौक बाजार में धरना दिया था उसमें जिलाध्यक्ष ने कोई सहयोग नहीं किया जबकि उनके प्रतिष्ठान से चंद्र कम दूरी पर ही धरना दिया गया था।

जब जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे थे तभी सदानंद शुक्ला के चेहरे की हवाइयां उड़ गई। उसे दौरान श्रीमती सोनी शुक्ला मुस्करा रही थी। व्यापारी नेता जितेंद्र सोनी जवाब देने को हुए तभी जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने कहा कि मैं जवाब दूंगा। श्री शुक्ला ने बताया की नगर पालिका अध्यक्ष ने रेलवे रोड के निर्माण कार्य का पूजन शुभारंभ मेरे द्वारा ही कराया था। तो फिर मैं उनके कार्य का कैसे विरोध कर सकता हूं। व्यापारी नेता श्री सोनी को संगठन में जबरदस्त टकराव होने का एहसास हो गया। उन्होंने सदानंद शुक्ला के प्रतिष्ठान के ऊपर कमरे में जिला नगर आज मुख्य पदाधिकारी के साथ बैठक की। बैठक व्यापारी नेताओं को सख्त हृदय दी गई कि वह केवल व्यापारियों की निजी परेशानियों को दूर करने का प्रयास करेंगे ना की सड़क व नाली की समस्याओं का। उन्होंने व्यापारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आप लोगों के बिखराव को पत्रकारों ने भी भांप लिया है।

संगठन की मजबूती के लिए व्यापारियों के गिले शिकवे दूर कराकर आपस में सामंजस्य बनाया गया। इस बात की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष को भी दी गई। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू गौतम, जिला महामंत्री नरेश पालीवाल, नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष एकलाख खां ने फूल माला पहनकर श्री सोनी का स्वागत किया। जबकि महिला व्यापार मंडल की जिलाध्यक्ष श्रीमती सोनी शुक्ला ने व्यापारी नेता को फूल का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। वार्ता के दौरान व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालू कनौजिया, नगर व्यापार मंडल के महामंत्री राकेश सक्सेना, नगर व्यापार मंडल के संरक्षक आनंद प्रकाश उर्फ मुन्ना गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!