तमंचा लहराकर लाखों की रंगदारी मांगी: अदालती आदेश पर केस दर्ज

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) फर्जी बैनामा कराने वाले दबंग ने तमंचा लेकर लहराकर लाखों की रंगदारी मांगी है। मऊदरवाजा थाना पुलिस ने पवनेश नरायन सिंह पुत्र जबर सिंह निवासी मोहल्ला न्यू कालोनी बहादुरगंज की ओर से फतेह चन्द्र पुत्र दुर्जन लाल शाक्य, सरवन पुत्र मेघनाथ, हरी ओम पुत्र कृपाल सिंह, संजीव पुत्र फतेह चन्द्र निवासीगण अजमतपुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे की जांच मेडिकल चौकी में जी राम के सिंह को सौपी गई है। पवनेश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि प्रार्थी ने एक प्लाट ग्राम अजमतपुर के खसरा संख्या 269 रकवा 182.25 वर्गमीटर जरिए बैनामा श्रीमती विमला देवी पत्नी हाकिम सिंह राजपूत निवासी मदारवाड़ी फर्रुखाबाद से खरीदा था।

विमला देवी ने उक्त प्लाट फतेह चन्द्र शाक्य पुत्र दुर्जनलाल शाक्य से जरिए बैनामा दिनांक 08/09/2010 को खरीदा था। जिसमें विक्रेता फतेह चन्द्र ने लिखा था कि उपरोक्त खाता संख्या में मेरा अब कोई भी अंश शेष नहीं है। जिसका अमल दरामद 1429 फसली आदेश श्रीमान तहसीलदार सदर मुकदमे के अनुसार गाटा संख्या 269/0.0202 हे0 में से 0.0182 हे भूमि से विक्रेता फतेह चन्द्र पुत्र दुर्जन लाल शाक्य निवासी अजमपुर, परगना पहाड़ा का नाम पृथक करके क्रेता श्रीमती विमला सिंह पत्नी हाकिम सिंह निवासी मोहल्ला 5213 मदारवाड़ी शहर फर्रुखाबाद बादहू विक्रेता श्रीमती विमला देवी पत्नी हाकिम सिंह निवासी मोहल्ला 5213 मदारवाडी शहर फर्रुखाबाद का नाम पृथक करके क्रेता पवनेश नरायन सिंह पुत्र जबर सिंह निवासी मोहल्ला न्यू कालोनी बहादुरगंज शहर फर्रुखाबाद दर्ज किया गया है।

खसरा नम्बर 269 में विमला देवी व-फतेह चन्द्र का कोई अंश शेष न होने के बावजूद भी फतेह चन्द्र पुत्र दुर्जन लाल शाक्य व सरवन पुत्र मेघनाथ, हरीओम पुत्र कृपाल सिंह, संजीव पुत्र फतेह चन्द्र समस्त निवासीगण अजमतपुर ने प्राथी के प्लाट को हड़पने के उद्देश्य से एक बैनामा 29/10/2025 को प्रार्थी के प्लाट में से ही वही चौह‌द्दी डालते हुए 42.19 वर्गमीटर का सरवन पुत्र मेघनाथ ने षड्यंत्र करके फतेह चन्द्र से करवा लिया है। जिसमें हरिओम व संजीव ने गवाही की। फतेह चन्द्र व सरवन, हरिओम व संजीव द्वारा प्रार्थी की जमीन को अवैध तरीके से हड़पने के उ‌द्देश्य से यह आपराधिक कृत्य षड्यंत्र करके किया गया है। 20/01/2026 को समय करीब शाम 5 बजे किसी के द्वारा प्रार्थी को सूचना मिली कि उपरोक्त लोग प्रार्थी की प्रश्नगत सम्पत्ति पर कब्जा करने आए हैं।

जिस पर प्रार्थी व प्रार्थी की पत्नी अजीता राजपूत व छोटा भाई सत्यनेश राजपूत मौके पर पहुंचे और प्रार्थी ने उपरोक्त लोगों को रोकने का प्रयास किया। तो उपरोक्त लोगो प्रार्थी के साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया, मना करने पर उपरोक्त लोग एक राय होकर प्रार्थी को लात घूसों व लाठी डण्डों से बुरी तरह से मारने पीटने लगे। जिससे प्रार्थी के शरीर पर काफी चोटें आयी हैं। प्रार्थी की पत्नी व प्रार्थी के भाई ने प्रार्थी को बचाने का प्रयास किया, तो उपरोक्त लोग प्रार्थी की पत्नी व भाई के साथ भी गाली गलौज करने लगे और अभियुक्तगण ने धमकी दी कि अगर दोबारा इस प्लाट पर आया तो तुझे व तेरे परिवार को जिन्दा नहीं छोड़ेंगे।

जान से मारने की धमकी देते हुए सरवन हाथ में तमंचा लहराते हुए कहने लगा कि यदि अपना प्लाट हमसे वापस छुड़ाना चाहते हो तो दो लाख रूपया रंगदारी दो, अथवा अपना प्लाट भूल जाओ।

error: Content is protected !!