फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) बजरिया रोड पर बिजली के तीन पोल गिर जाने से बड़ा हादसा टल गया। बजरिया पुलिस चौकी एवं तिकोना पुलिस चौकी के बीच मार्ग पर संविदा कर्मी लवी सिट डाउन लेकर करीब 11.30 बजे बिजली के पोल पर लाइन ठीक कर रहा था। तभी लाइनमैन के पोल सहित पड़ोस के दो और पोल टूट कर सड़क के दुसरी ओर दुकानों व मकानो पर गिरे। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर अड़ोस पड़ोस के लोगों में भय व्याप्त होकर अपरा तफरी मच गई। बिजली की आपूर्ति चालू न होने व मुख्य मार्ग पोल के न गिरने के कारण बड़ा हादसा टल गया। तीनों पोलों का निचला हिस्सा गल गया था जिनमें 440 व 11 हजार लाइन के अलावा एक पोल बिना लाइन वाला है। 
पोलो के गिर जाने के कारण अनेकों मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जसमई फीडर के जेई मासूम अली ने बताया की नये पोल लगाकर दो-तीन घंटे में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
(संजीव सक्सेना की रिपोर्ट)




