भूमाफिया ने गला घोट मारने का किया प्रयास: भीड़ देख गाड़ी से फेंका

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) भू माफिया ने जायदाद हड़पने के लिए गला घोट कर मारने का प्रयास किया और भीड़ को देखकर उसे गाड़ी से फेंक दिया। कोतवाली फतेहगढ़ भोलेपुर निवासी आकर्ष कटियार पुत्र श्री अरुण कटियार ने अदालत के आदेश पर मार डालने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध थाना मऊदरवाजा में मुकदमा दर्ज कराया है। आकर्ष कटियार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि प्रार्थी ने 18.07.23 को जेयनेन्द्र देव उर्फ जयनेन्द्र कटियार पुत्र सतेन्द्र कुमार उर्फ सत्येन्द्र देव निवासी भोलेपुर से गाटा सं0 783 मि0 रकबा 0.2510 हे0 स्थित भोलेपुर का बैनामा अपने पक्ष व अपने चाचा राजीव कटियार पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी सैनिक कालौनी के पक्ष में निष्पादित कराया था। इसी दौरान उपरोक्त भूमि पर सुरेशचन्द्र कटियार आदि ने संजीव कटियार आदि पर मुकदमा कर दिया।

जब प्रार्थी मौके पर अपनी फसल काटने गया तो हिमांगी कटियार पत्नी भानू यादव उर्फ दानवीर यादव निवासी भोलेपुर, आदेश पुत्र प्रेमपाल, रमन पुत्र स्व सत्यप्रकाश, मनीश पुत्र श्यामबाबू पाल, धर्मवती पत्नी स्व सत्यप्रकाश व दानवीर यादव उर्फ भानू पुत्र प्रदीप यादव समस्त निवासीगण भोलेपुर ने एक राय होकर प्रार्थी के साथ गाल गलौज करते हुये जमीन से फसल काटने से रोक दिया और जबरिया फसल काट ली। और प्रार्थी को अपने कर्मचारियों से आये दिन गाली गलौज कराते है। उपरोक्त भूमि मैने हिमांगी कटियार को बेंच दी इसमें न ही तुम्हे रास्ता मिलेगा और न ही कोई फसल होगी। उपरोक्त सभी लोगो ने कागजी राजस्व प्रपत्रों में हेराफेरी कर सम्पूर्ण 4 बीघा जमीन का सौदा कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर हिमांगी कटियार पत्नी भानू यादव व रानू कटियार उर्फ विशाल व रिंकू कटियार पुत्रगण सुखेन्द्र कटियार निवासी धन्सुआ ने नगद 20,00,000/रुपये ब्याना कर दिया है।

प्रार्थी 12.01.2026 को तहसील सदर जा रहा था इसी बात की जानकारी होने पर उपरोक्त आदेश पुत्र प्रेमपाल, आदेश चन्द्र कटियार निवासी भोलेपुर, दानवीर यादव उर्फ भानू यादव पुत्र प्रदीप यादव रानू कटियार उर्फ विशाल व रिंकू कटियार पुत्रगण सुखेन्द्र कटियार व तीन लोग अज्ञात दो गाडियों से लैस होकर आये। प्रार्थी को कायमगंज वाईपास गुडगांव देवी मंदिर रोड पर बन्धक बनाकर लात घूंसो व बेल्टों से मारा पीटा व समस्त राजस्व सम्बन्धित कागजात फाड़ दिये। रानू कटियार व भानू यादव ने प्रार्थी के गले मे अंगौछा डालकर हत्या करने का प्रयास किया रास्ते मे राहगीरों की भीड को आता देखकर प्रार्थी को गाडी से बाहर फेंक दिया जिससे प्रार्थी के शरीर मे काफी चोटे आयी है।

उपरोक्त सभी लोगो ने मौके से जाते हुये धमकी दी कि अगर कही कोई शिकायत की या दोबारा जमीन पर दिखाई दे गये तो तुम्हारी हत्या करा देंगे और कहा कि हमसे लड़ने की तुम्हारी औकात नही है। मेरा नाम रानू लम्बरदार है मेरी शहर में 15 से 20 जगह प्लाटिंग चल रही है जो भी रोकने का प्रयास करता है। उसका अंजाम बुरा होता है। तब से प्रार्थी काफी डरा सहमा भयभीत है। इस मुकदमे की जांच बीबीगंज चौकी इंचार्ज नितिन यादव को दी गई है।

error: Content is protected !!