महेंद्र कटियार के कोल्ड का मुहूर्त पूजन: अखिलेश मिश्रा शीतग्रह का उद्घाटन

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) भाजपा नेता एवं प्रमुख व्यापारी महेंद्र कटियार के बाग लकूला स्थित यशोदा कोल्ड स्टोरेज का आज शुभ मुहूर्त पूजन हुआ। कवि ब्रजकिशोर सिंह किशोर ने आज सुबह सुंदरकांड का पाठ करने के बाद शुभ मुहूर्त पूजन किया। इस दौरान शीत ग्रह मलिक महेंद्र कटियार, मंजेश कटियार एडवोकेट, अखिलेश कटियार, कुलदीप कटियार, गुरदीप कटियार, पूर्व सभासद श्रीमती माधुरी कटियार, बसपा नेता अरुण त्रिवेदी आज सैकड़ों लोग मौजूद रहे। पूजन कार्यक्रम के बाद भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार आदि सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वर्ष 2011 में शुरू हुए कोल्ड स्टोरेज की क्षमता 3.75 लाख कुंतल है।

श्री कटियार ने 3 फरवरी को ग्राम कुंअरापुर स्थित शांति स्वरूप सूरजमुखी कोल्डस्टोरेज का मुहूर्त पूजन कर चुके हैं। वर्ष 2023 में शुरू हुए इस शीतग्रह की क्षमता 2.85 हजार कुंतल है।

बसपा नेता की टिकट पक्की

बसपा नेता अरुण त्रिवेदी ने बताया कि वह ब्लॉक बढ़पुर की उत्तरी सीट से जिला पंचायत सदस्य पद का जोरदारी से चुनाव लड़ेंगे। श्री त्रिवेदी ने बताया कि मेरा बेटा वैभव त्रिवेदी ब्लाक राजेपुर के प्रथम क्षेत्र से बसपा की टिकट पर जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मैदान में उतरेगा। श्री त्रिवेदी ने बताया की बसपा ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने के लिए टिकट पक्का कर दिया है।

अखिलेश मिश्रा शीतग्रह का उद्घाटन

परिजनों ने हवन पूजन 4 फरवरी को जैतपुर कंझाना रोड पर अखिलेश मिश्रा कोल्ड स्टोरेज एंड आइस प्लांट का उद्घाटन हो गया है। ब्लॉक बढ़पुर से एडीओ पंचायत पद से सेवानिवृत अनिल मिश्रा ने पत्नी अखिलेश मिश्रा के नाम से शीतग्रह का शुभारंभ किया है। पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। पूजन कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता डॉक्टर भूदेव राजपूत, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी राधेश्याम यादव, मनोज कुमार चतुर्वेदी उर्फ मिंटू, भगवानदास राजपूत आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे। बताया गया है कि कंझाना रोड पर सांसद मुकेश राजपूत के कोल्ड स्टोरेज का निर्माण तेजी से हो रहा है।

error: Content is protected !!