फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने कानून व्यवस्था के तहत कोतवाली कायमगंज के क्राइम इंस्पेक्टर मोहम्मद कामिल खान को लाइन हाजिर कर दिया है।
कोतवाली कायमगंज के प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने लाइन हाजिर का आदेश मिलने पर इंस्पेक्टर मोहम्मद कामिल खान की पुलिस लाइन के लिए रवानगी कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने इंस्पेक्टर मोहम्मद कामिल खान को लाइन हाजिर किए जाने की पुष्टि करते हुए एफबीडी न्यूज़ को बताया कि पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था के लिए ऐसे तबादले कर सकती है। मालूम हो की क्राइम इंस्पेक्टर मोहम्मद कामिल खान करीब 6 माह से कोतवाली कायमगंज में तैनात थे।
प्रभारी निरीक्षक का तबादला हो जाने पर वह करीब एक माह तक प्रभारी निरीक्षक के चार्ज पर रहे। उनकी पहली तैनाती थाना राजेपुर में इंस्पेक्टर क्राइम के पद पर हुई थी थानाध्यक्ष दिवाकर सरोज के तबादले के बाद वह करीब दो माह तक थानाध्यक्ष पद पर रहे। राजेपुर के बाद उनकी तैनाती कोतवाली फर्रुखाबाद में अपराध निरीक्षक पद पर हुई थी। इंस्पेक्टर मोहम्मद कामिल तैनाती के दौरान गरीब एवं वृद्ध लोगों की मदद करने के लिए चर्चित रहे।




