हादसे में छात्र की मौत से मातम: लाखों की नकदी जेवर लेकर युवती गायब

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) हादसे में छात्र सत्यम की मौत हो जाने से परिवार में हाहाकार मच गया। कादरीगेट थाने के ग्राम टिकुरियन नगला निवासी प्रेमसिंह राजपूत का 16 वर्षीय पुत्र सत्यम सायं ट्यूशन पढ़कर बाइक से घर जा रहा था। जब सत्यम बरेली हाइवे पर पपियापुर गांव के सामने से गुजर रहा था। इस समय सामने तेजी से आये डम्पर चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सत्यम को परिजन लोहिया अस्पताल ले गये। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सत्यम हेलमेट नहीं लगाए था। दुर्घटना करने वाला चालक डम्पर लेकर सेंट्रल जेल की ओर चला गया।

लाखों की नकदी जेवर लेकर युवती गायब

कंपिल थाने के ग्राम सिकंदरपुर तिहैया निवासी ब्राह्मण परिवार की युवती रात में घर से लाखों रुपये एवं नगदी जेवरात लेकर प्रेमी के साथ चली गई। युवती की पीड़ित मां ने बेटी को भगाने वाले युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 6 फरवरी को परिवार सहित खाना खाकर सो गये मेरे कमरे मे ही मेरी 17 बर्षीय पुत्री भी सोई थी। अगले दिन 7 फरवरी सुबह 4.30 बजे में जागी तो पुत्री कमरे मे नही थी। कमरे मे बनी अलमारी में रखे 115000 रुपये व सोने चांदी के जेवर नही थे। मैने व मेरे पति एवं परिवार के लोगो ने पुत्री को काफी तलाश किया किन्तु कही कोई पता नही चला। पुत्री अक्सर दो नंबरों पर मोबाइल पर से बात करती थी, पुत्री के घर से चले जाने में तहमुल पुत्र भूरे खांन, साहिल पुत्र रासिद खान निवासीगण कस्वा कम्पिल का हाथ है। मेरी पुत्री मोबाइल फोन अपने ले गई है।

error: Content is protected !!