फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) स्कूली छात्रों को एल्बेंडाजोल गोली खिलाई जाने से करीब एक सैकड़ा छात्रों की हालत खराब हो गई। जिनको सीएचसी व लोहिया अस्पताल भेजा गया। थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम मोइनुद्दीनपुर स्थित जवाहरलाल प्रेमा देवी जूनियर हाई स्कूल एवं प्राइमरी विद्यालय रठौरा के देढ़ सैकड़ा छात्रों को दोपहर बाद एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गई। गोलियां खाने के बाद छात्रों को चक्कर आने के बाद उल्टियां हुई। तबीयत खराब होने वाले छात्रों को 108 एम्बुलेंस से कमालगंज व लोहिया अस्पताल ले जाया गया।
हादसे की जानकारी होते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी अवनींद्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, सीओ मोहम्मदाबाद, थाना अध्यक्ष जहानगंज थाना अध्यक्ष कमालगंज सीएससी कमालगंज पहुंचे। सीएमओ डॉक्टर अवनींद्र कुमार ने मीडिया को बताया कि एल्बेंडाजोल की गोलियां सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूल के 19 साल तक के छात्रों को खिलाई जाती है।
आज जवाहरलाल प्रेमा देवी जूनियर हाई स्कूल प्राइमरी विद्यालय रठौरा के शिक्षकों ने डेढ़ सौ छात्रों को गोलियां खिलाई। जिससे 16 बच्चों को सर दर्द की दिक्कत हुई है कुछ छात्र लोहिया अस्पताल भेजे गए हैं अब सभी छात्रों की हालत सही है। कमालगंज सीएससी डॉक्टर विकास पटेल ने बताया की अस्पताल में 33 बच्चों को लाया गया था जो सभी स्वस्थ हैं। बताया गया कि लोहिया अस्पताल 27 छात्रों को ले जाया गया।




